फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरदोई के पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की कार से दो लाख नकद बरामद, होली पर अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे

Sat, 23 Mar 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

हरदोई से गाजियाबाद घर जा रहे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की कार से मेहंदीघाट पर तैनात उड़नदस्ते ने दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। टीम ने जब एक्सईएन से इसकी जानकारी की तो वह बोले, होली पर घर जा रहा हूं। हालांकि उनके जवाब से टीम संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर तैनाती स्थल हरदोई से गाजियाबाद घर जा रहे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की कार से उड़नदस्ते ने दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में वह बरामद नकदी का सटीक स्रोत नहीं बता सके। रकम को सीज कर जिला कोषागार में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन


हरदोई के बिलग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी सीडी-टू में एक्सईएन पद पर तैनात ब्रजेश दीपक शनिवार देर शाम गाजियाबाद जा रहे थे। उनकी बोलेरो जैसे ही हरदोई सीमा को पार कर कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, मेहंदीघाट पर तैनात उड़नदस्ते ने उनकी कार को रोकने का इशारा किया। उड़नदस्ते टीम की अगुआई कर रहे सदर ब्लॉक के विकास अधिकारी सहकारिता सुभाष चंद्र यादव ने टीम के सहयोगियों के साथ तलाशी ली तो उनके बैग में 1,98,500 रुपये मिले।

टीम ने जब एक्सईएन से इसकी जानकारी की तो वह बोले, होली पर घर जा रहा हूं। हालांकि उनके जवाब से टीम संतुष्ट नहीं हुई। टीम के प्रभारी के मुताबिक चुनाव खत्म होने के सात दिन के अंदर उन्हें इस रकम से जुड़े साक्ष्य जमा करने होंगे। साक्ष्य देने पर रुपये वापस हो जाएंगे। नहीं तो सरकारी कोष में ही रहेगा। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि 50 हजार रुपये तक मिलने पर कोई पूछताछ नहीं होगी। इससे ज्यादा रकम मिली तो साक्ष्य देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें