इटावा में कच्चा मकान और हमीरपुर में दीवार ढहने से दो की मौत
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बारिश के बीच थाना मुस्करा के गहरौली गांव में सोमवार की रात मकान की अटारी गिरने से टीनशेड के छप्पर के नीचे सो रही वृद्धा विद्या देवी (65) की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतका के बेटे शत्रुघन ने बताया कि रात में हादसे के बाद पड़ोसियों की मदद से मां को मलबे से निकाला। इसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। इस बीच मां की मौत हो गई। उन्होंने बताया उनके पिता भागवत प्रसाद व बच्चे तथा पत्नी दूसरे कमरोें में सो रहे थे। इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। इटावा के मोहरी गांव में कच्चे मकान के गिरने से सरमन बाथम (67) की मौत हो गई।