फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में छह माह की दुश्मनी भूले सगे भाई, थाने में गले मिलकर फूट-फूटकर रोए

Fri, 20 Nov 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर के थरियांव थाने में छह माह की दुश्मनी भूलकर सगे भाई गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। यह देख दोनों की पत्नियां भी एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं।
विज्ञापन
थाने में फूट-फूटकर रोए भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रहने वाले सगे भाइयों के बीच जमीन और फसल का विवाद ऐसा गहराया कि छह माह से रिश्तों में नफरत की दीवार खड़ी हो गई थी। नौबत कई बार मारपीट और मुकदमेबाजी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फतेहपुर के थरियांव थाने में ऐसा भावुक नजारा देखने को मिला कि पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। पुलिस की पहल पर दोनों भाइयों के गिले-शिकवे दूर हुए तो वे एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह देख दोनों की पत्नियां भी एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं।

थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी राकेश चंद्र श्रीवास्तव और छोटे भाई रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव का बचपन बेहद गरीबी में बीता। दोनों ने मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया। करीब 15 वर्ष पहले बेहतर भविष्य की तलाश में दोनों बंगलूरू चले गए। यहां मेहनत और लगन के दम पर कारोबार में तरक्की की और करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos

कभी दोनों भाइयों के बीच गहरा अपनापन था, लेकिन जमीन और फसल के बंटवारे को लेकर शुरू हुई खींचतान ने रिश्तों में कड़वाहट घोल दी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों कई बार आमने-सामने आ गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

 

लगातार बढ़ते विवाद की जानकारी एसपी अभिमन्यु मांगलिक तक पहुंची तो बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने दोनों भाइयों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान उन्हें बचपन के दिन और संघर्ष के वे पल याद दिलाए गए, जब दोनों ने एक-दूसरे का साथ देकर मुश्किलों का सामना किया था।

 

आखिरकार पुराने रिश्तों का अपनापन विवाद पर भारी पड़ गया। दोनों भाई एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह देखकर उनकी पत्नियां भी भावुक हो गईं। थाने में कुछ देर तक भावुक माहौल बना रहा। पुलिस की इस पहल से दोनों भाइयों के बीच छह माह से चली आ रही तल्खी खत्म हुई और परिवार फिर से एकजुट हो गया।
विज्ञापन

जमीन और फसल के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। दोनों पक्षों को समझाकर आपस में बातचीत कराई गई। उन्हें परिवार और खून के रिश्तों का महत्व समझाया गया। दोनों भाई आपसी सहमति से गिले-शिकवे दूर कर एक साथ रहने को राजी हो गए। विवाद खत्म होने के बाद भाइयों को फिर से मिलते देखना सुखद रहा।- शमशेर बहादुर, थानाध्यक्ष, थरियांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें