फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में आज राजस्थान से भिड़ेगी यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी का आगाज 14 नवंबर से होगा। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला कटक में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने की घोषित टीम में कानपुर की तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है।
विज्ञापन


यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम कटक में राजस्थान के अलावा बंगाल, सौराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात के खिलाफ लीग मुकाबले खेलेगी। टीम में कानपुर से ऑलराउंडर और विश्वकप अंडर-19 महिला टीम की सदस्य रहीं अर्चना देवी, तेज गेंदबाज गरिमा और स्पिनर सिद्धी मिश्रा को स्थान मिला है। अर्चना ने पिछले साल अंडर-23 टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक विकेट अपने नाम किए थे और इस साल सीनियर महिला टी-20 में उत्तराखंड के खिलाफ एक मुकाबले में तीन विकेट अपने नाम किए थे। वर्तमान में वह कोच कपिल पांडेय की देखरेख में अभ्यास कर रहीं है।

सिद्धी मिश्रा ने अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीन मुकाबलों में छह से अधिक विकेट चटकाए थे, वह वर्तमान में रतनलाल शर्मा स्टेडियम में कोच हैदर रिजवी की देखरेख में गेंदबाजी के गुर सीख रही हैं। तेज गेंदबाज गरिमा ने पिछले सत्र में अंडर-19 और अन्य घरेलू मुकाबलाें में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी आधार पर इस वर्ष उन्हें यूपी अंडर-23 टीम में स्थान मिला है। गरिमा मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट कोचिंग में नीरज की देखरेख में क्रिकेट के बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें