फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी आश्रम के उत्पादों में 25 फीसदी तक छूट

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। हमेशा की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर कस्बा स्थित स्वराज आश्रम खादी भंडार में खादी, पोली, रेशमी और ऊनी वस्त्रों के साथ ही खादी उत्पादों पर विशेष छूट आरंभ हो रही है। इस बार स्वराज आश्रम की स्व उत्पादित उपकार शर्टिंग आकर्षण का केंद्र रहेगी, वहीं मोदी सदरी की बढ़ी मांग को देखते हुए विभिन्न रंगों में इसका खासा संग्रह किया गया है।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए स्वराज आश्रम खादी भंडार चौबेपुर के इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि 2 अक्तूबर से खादी उत्पादों पर शुरू हो रही विशेष छूट में रेशम वस्त्रों कोसा, कटिया, मटका, टसर, मूंगा आदि पर 25 फीसदी छूट रखी गई है। इसी तरह पोली वस्त्रों, ऊनी और खादी वस्त्रों पर पूर्व वर्षों की भांति 25 फीसदी छूट रहेगी। बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी कपड़ों के साथ ही कश्मीरी शाल, चादर, कंबल आदि पर सभी पर छूट रहेगी।
इसके अलावा अन्य खादी ग्रामोद्योग की वस्तुओं जैसे साबुन, मंजन, बुकनू, अगरबत्ती व शहद आदि पर किसी तरह की छूट नहीं रखी गई है। जानकारी दी कि युवाओं की पसंद को देखते हुए इस बार उपकार शर्टिंग के रेडीमेड कपड़े और मोदी सदरी का विशेष स्टॉक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें