फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में किसान बिल के विराेध में विधान सभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Mon, 28 Sep 2020 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृषि बिल को लेकर आज देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी कांग्रेसियों ने किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी दौरान किसान बिल के विरोध में विधान सभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को नवाबगंज टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसी पारित किए गए किसानों के बिल को काला कानून बताते हुए विधानसभा के घेराव करने जा रहे थे।

पुलिस के रोकने के बाद कांग्रेसी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के चलते टोल प्लाजा की सभी लेन में जाम की स्थिति बन गई है। जाम खुलवाने के लिए टोल प्रबंधन काफी मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें