फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंका, चार दिन पहले हुई थी अगवा

Tue, 24 Nov 2020 11:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
तालाब में मिला युवती का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र में चार दिन पहले अगवा हुई युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर रहे परिजनों ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसना कहना है कि एक दिन बाद ही युवती की सगाई थी, जिससे खफा होकर यह वारदात की गई।

पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह 23 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर तालाब में मिला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। इसी दौरान युवती के भाई व परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। 21 नवंबर का युवती की सगाई होने वाली थी। 20 नवंबर की सुबह वह शौच के लिए निकली तो प्रेेमी युवक ने दोस्त के साथ उसे अगवा कर लिया।

घरवालों ने इसकी सूचना लवेदी थाने पर दी तो पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खामोश बैठ गई। आरोप है कि हत्यारोपियों ने उसी दिन वारदात को अंजाम देकर शव को तालाब में फेंक दिया था।  

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर वेदप्रकाश उर्फ टिन्नू और उसके साथी राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें