उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। मृतका की मां ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मां के अनुसार सोमवार को वह अपने भाई को राखी बांधने गई थी। देर शाम घर लौटने पर किशोरी उसे लहूलुहान हालत में घर पर मिली। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कोतवाल हरिकेश राय के अनुसार सोमवार शाम को किशोरी शौच के लिए खेत गई थी।
जहां आरोपी से उसका विवाद हुआ। कुछ देर बाद किशोरी घर आ गई। जहां सन्दिग्ध हालात में उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।