फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का असम पर शिकंजा, असम की टीम पहले दिन 175 रनों पर हो गई ढेर

Tue, 08 Jan 2019 08:26 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क में खेली जा रही रणजी ट्राफी में रिंकू सिंह के नाबाद 96 रन और अक्षदीप के 81 रनों की बदौलत यूपी टीम ने असम की टीम पर शिकंजा कस लिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। असम के 175 रनों के मुकाबले 5 विकेट पर 377 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन

असम की टीम पहले दिन 175 रनों पर ढेर हो गई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। दूसरे दिन मैदान में उमंग शर्मा व मोहम्मद सैफ बल्लेबाजी करने उतरे और यूपी के खाते में रन बटोरने शुरू किए। 32.1 ओवर में मुख्तार हुसैन की गेंद पर उमंग चलते बने। उस उमंग का व्यक्तिगत स्कोर 38 व यूपी का स्कोर 79 था। इसके बाद 48.5 ओवर में जीतुमोनी की गेंद पर मोहम्मद सैफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। फिर प्रियम गर्ग व अक्षदीप ने 93 रनों की पार्टनरशिप की और 75वें ओवर की लास्ट बॉल में गोकुल शर्मा की गेंद पर प्रियम गर्ग (44) ने कुनाल को कैच थमा दिया। यूपी का पांचवां विकेट अक्षदीप नाथ (81) के रूप में गिरा। मैच खत्म होने तक क्रीज पर रिंकू सिंह (96) व उपेंद्र यादव (38) रन पर डटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें