कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी का आगाज 14 नवंबर से होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मंगलवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान वर्णिका को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला कटक में राजस्थान के खिलाफ होगा।
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम लीग चरण में राजस्थान के अलावा बंगाल, सौराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात से भिड़ेगी। टीम में कानपुर की तीन खिलाड़ियों अर्चना देवी, गरिमा सिंह, सिद्धि मिश्रा को जगह मिली है। इस उपलब्धि पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीम में कप्तान वर्णिका के अलावा अर्चना देवी, गरिमा सिंह, सिद्धि मिश्रा, खुशी त्यागी, साक्षी बालन, पलक सिंह, भूमि सिंह, सुप्रिया अरेला, सोनम यादव, चांदनी सोनी, मनीषा चौधरी, शिखा, तान्या सिंह, चांदनी शर्मा, संपृदा दीक्षित और अरोमा त्यागी को शामिल किया गया है।
यूपी के लीग मुकाबले
14 नवंबर : उत्तर प्रदेश बनाम राजस्थान
15 नवंबर : उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल
17 नवंबर : उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र
19 नवंबर : उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु
21 नवंबर : उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात