कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में हुई तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बाद नौ जून से सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। उप्र ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
सब-जूनियर अंडर-16 किलोग्राम वर्ग में लखनऊ की देशप्रीत, अंडर-18 में इटावा के आदित्य, गौतमबुद्धनगर के कर्तव्य, अंडर-20 में आगरा की देवांशी, अंडर-21 में बरेली के शौर्य, अंडर-23 में लखनऊ के अरिहंत, अंडर-25 में इटावा के लक्ष्य, अंडर-29 में बिजनौर के मो. जैद, अंडर-35 में मुरादाबाद की देवांशी और अंडर-50 में गाजीपुर के हर्ष ने टीम में जगह बनाई है।
कैडेट अंडर 29 किलोग्राम में इटावा की सिद्धि, अंडर-33 में गाजियाबाद की नंदिनी, आगरा के अंकित, अंडर-37 में गाजीपुर के यश, अंडर-44 में आगरा की काजल, अंडर-57 में गौतमबुद्धनगर के सुहान, अंडर-61 में आगरा के विजय ने टीम में स्थान पाया है। जूनियर अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में आगरा की अंशिका, अंडर-55 में अलीगढ़ की अंशिका, अंडर-59 में लखनऊ की अंशिका, अंडर-63 में लखनऊ की खुशी और अंडर-68 में नव्या सिंह ने टीम में जगह पाई है।