फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ये क्या एक साथ अवकाश पर चले जाएंगे डिग्री कालेज के शिक्षक

Sat, 20 Aug 2016 10:26 PM IST
टीम पाेर्टल, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे
विज्ञापन
प्रदेशभर के अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी मांगों पर 15 सितंबर का एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का एलान किया है। इसी दिन लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शिक्षकों का विशाल धरना-प्रदर्शन भी होगा। यह फैसला शनिवार को उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) की क्राइस्टचर्च कालेज में हुई बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के वेतन निर्धारण की विसंगतियों, शिक्षकों को मानदेय, सातवें वेतन आयोग में मकान किराए भत्ते को यूजीसी वेतनमान पर अविलंब लागू करने की मांग को उठाया जाएगी। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर पांच अक्टूबर को दोबारा सामूहिक अवकाश पर रहने निर्णय शिक्षकों ने लिया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने की। संचालन महामंत्री डा. विवेक द्विवेदी ने किया। 
  
23 को होगा महासंघ का चुनाव
बैठक में जुटे पदाधिकारियों ने महासंघ के चुनाव की तिथियों का भी निर्धारण किया। महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया की चुनाव 23 अक्टूबर को मथुरा के बीएसए कालेज में होगा। 22 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और इसके एक दिन पहले 21 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक होगी 
विज्ञापन


प्रदेश भर के शिक्षकों का हुआ जमावड़ा
शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. हरिशचंद्र सिंह, डॉ. पीआर यादव, डॉ. टीके शर्मा, डॉ. रंगनाथ मिश्रा, डॉ.  काशीनाथ सिंह, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. जय प्रताप सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. एके सिंह, डॉ. पीके शुक्ला, डा. स्वदेश सिंह, डा. समर बहादुर, डा. नवनीत मिश्रा, डा. राजीव रतन द्विवेदी, डा. वीके कटियार आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें