ये हैं टीमें
1- गोरखपुर लायंस: कप्तान ध्रुव चंद्र जुरैल, मोहसिन खान, समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ यादव, यर्शवर्धन सिंह, विजय कुमार, करन चौधरी, सुनील कुमार, रिषभ बंसल, दिव्यांश चतुर्वेदी, कार्तिकेय सिंह, अब्दुल रहमान, आयुष्मान पांडेय, अंकित राठी, राघव राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता।
2- लखनऊ फॉल्कंस: कप्तान प्रियम गर्ग, यश दयाल, अंजनेय सूर्यवंशी, आराध्या यादव, कार्तिकेय जायसवाल, हर्ष त्यागी, जीशान अंसारी, नदीम, शौर्य सिंह, विशाल गौर, मुकेश कुमार, सावन सिंह, विनीत दुबे, मो. अमान, सत्य प्रकाश, सुधांशु सोनकर, प्रदीप यादव, विक्रांत चौधरी, शुभांग राज।
3- काशी रुद्रांश: कप्तान करन शर्मा, शिवम मावी, प्रिंस यादव, शिवा सिंह, अटल बिहारी राय, बॉबी यादव, अक्षय दुबे, प्रियांशु पांडेय, अर्नव बाल्यान, अंकुर मलिक, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, सिद्धार्थ चौधरी, दीपांशु यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, रजत सिंहवाल, कामिल खान, अभिषेक यादव, सचिन सिंह बिशन, मिर्जा शाहबाज, अजय सिंह।
4- मेरठ मेवरिक्स: कप्तान माधव कौशिक, रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी, दिव्यांश जोशी, कुनाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, पूर्णांक त्यागी, शोएब सिद्दीकी, वैभव चौधरी, उवैश अहमद, रितुराज शर्मा, अक्षय सेन, योगेंद्र धौलिया, अभिनव तिवारी, पार्थ जैन, जमशेद आलम, रोहित राजपाल, राजीव चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, युवराज यादव।
दर्शक आए कम, बाकी मैचों में एंट्री फ्री
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग के पहले मुकाबले में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए गुरुवार से स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री कर दी है। यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच के दौरान संयुक्त रूप से यह फैसला लिया। बता दें कि मैच के लिए 100, 200 और 400 रुपये का टिकट रखा गया था। पहले दिन केवल पांच हजार दर्शक मैच देखने पहुंचे, इनमें से टिकट खरीदने वाले की संख्या लगभग दो हजार के आसपास रही।