फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में मारा पत्थर, शीशा टूटा, यात्री से छुट्टे पैसों को लेकर हुआ विवाद

Mon, 25 May 2026 07:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में पत्थर मारने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर मारकर शीशा तोड़ने में गिरफ्तार शिवा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार रात लखनऊ से बांद्रा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर एक वेंडर ने पत्थर से हमला कर दिया। यह घटना छुट्टे पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिससे कोच का शीशा टूट गया। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। वेंडर खाद्य सामग्री देने डिब्बों में चढ़े थे।
विज्ञापन


एसी कोच संख्या बी-5 में एक यात्री से वेंडर का छुट्टे पैसों को लेकर विवाद हुआ। यात्री बर्थ संख्या 25-27 पर बैठा था। विवाद बढ़ने पर वेंडर गुस्से में ट्रेन से नीचे उतर गया। उसने प्लेटफॉर्म से एक पत्थर उठाया और एसी कोच पर मार दिया। पत्थर लगने से कोच का शीशा टूट गया। टीटीई प्रमोद कुमार ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में वेंडर शिवा सक्सेना का नाम सामने आया। वह प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर राजीव कुमार के स्टॉल पर कैटरिंग का काम करता था। आरपीएफ ने मऊदरवाजा थाने के गढिया कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवा सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिवा सक्सेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें