फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'खत्म हो गया है बसपा का अस्तित्व, वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के रहमोकरम पर जिंदा'; शिवपाल यादव का हमला

Mon, 13 Oct 2025 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिवपाल यादव ने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया। शिवपाल ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की लघु पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव सोमवार को इटावा जाते समय कुछ देर के लिए सेंट्रल स्टेशन पर रुके। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया। शिवपाल ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की लघु पार्टी बनकर रह गई है। पिछले दिनों लखनऊ में बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी भीड़ भाजपा और प्रदेश सरकार की ओर से जुटाए गई थी। शिवपाल ने कहा कि बसपा का अस्तित्व खत्म हो गया है। वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के रहमोकरम पर जिंदा है। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। इस समय पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें