फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरदोई में अनार बम में बारूद भरते समय लगी आग... झुलसने से युवक की मौत; घनी बस्ती में हादसे से हड़कंप

Mon, 13 Oct 2025 12:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कछौना में एक घर में बारूदी अनार भरते समय बारूद में आग लग गयी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आग को मोहल्लेवासियों ने बुझाने में सफलता पाई जबकि मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। घनी बस्ती में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घनी बस्ती के बीच बारूद से अनार बनाये जाने के बाद हुए हादसे की यह घटना कछौना कस्बे की है। यहां पर हमीद गोला बारूद वाले अपने घर के निचले हिस्से में बने गोदाम में अपने साथी राजू पुत्र रतीराम के साथ बारूदी अनार बना रहे थे। अचानक से एक बारूदी अनार में आग लग गयी जिससे पूरा कमरा जलने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना देख घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद मोहल्ले वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पाया। इस घटना में हमीद जल गए जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें