फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल बोले- निकम्मी और बेईमान है भाजपा सरकार, आजम खां पर अत्याचार हुआ, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया

Sat, 20 Sep 2025 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार ने जनता पर टैक्स का बोझ डाला है। आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा। 
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निकम्मी और बेईमान है। भाजपा सरकार ने जनता पर टैक्स का बोझ डाल दिया है। आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ अत्याचार हुआ है। झूठे मुकदमों में फंसाकर उन्हें जेल भेजा गया है। इस तरह का अत्याचार लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह शनिवार को अहेरीपुर में हुई पीडीए महापंचायत में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) गलत है। पार्टी इसका विरोध करती है। इससे पहले शिवपाल ने मंच से भी भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि 2027 में भाजपा को प्रदेश से हटाना ही होगा। सपा की सरकार बनाना जनता के हित में जरूरी है।

शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और युवाओं के साथ अन्याय किया है। जनता 2027 में बदलाव के लिए तैयार है। सबको मिलकर वोट चोरी को रोकना है और अपना वोट बढ़ाना है। कार्यक्रम सपा सांसद जितेंद्र दोहरे की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला महासचिव बीरू भदौरिया, सपा नेता उदयभान सिंह यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक, ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें