फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में गंगा में महिला समेत तीन के शव उतराते मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंच पुलिस ने निकाले

Sat, 12 Jun 2021 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शनिवार को एक बार फिर गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को निकलवाने के बाद ही कुछ जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
गंगा में बह कर आए शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को निकलवाने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि शवों को निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शनिवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पतारपुरवा के निकट गंगा किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव किनारे पर लगा देखा तो इसकी चर्चा हो गई।

कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और उक्त शव के पास ही गंगा में एक महिला और एक बालक का शव भी उतराता दिखा।  एक साथ तीन शव देख कर ग्रामीणों में खलबली मच गई और सूचना अरवल पुलिस को दी गयी। साथ ही साथ कन्नौज जनपद की सीमा में स्थित नौरंगपुर चौकी को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन


नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बदनापुर गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शवों को निकलवाने की कवायद की जा रही है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है । शव निकलवाए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें