फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साक्षी महाराज बोले- परिसीमन से दूर होगी मतदाताओं की संख्या में असमानता, साक्षी महाराज

Sat, 28 Nov 2026 10:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: साक्षी महाराज ने कहा कि विकसित भारत और महिलाओं के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री संकल्पित हैं। 
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद साक्षी महाराज ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे मतदाताओं की संख्या में असमानता दूर करने के लिए जरूरी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित हैं। वह कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि कुछ लोकसभा क्षेत्रों में आठ लाख मतदाता हैं, जबकि उन्नाव में करीब 30 लाख मतदाता हैं। इसके बावजूद सांसदों की क्षेत्र विकास निधि समान है। मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी असमानता के चलते विकास कार्यों को लेकर भी विषमता है। परिसीमन विधेयक से इस अंतर को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने महिला आरक्षण को भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें