फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरदोई की ग्राम पंचायत में 23 लाख का गबन, तत्कालीन प्रधान से होगी वसूली

Sun, 06 Oct 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत शिवरी में 23 लाख रुपये से अधिक का गबन का मामला सामने आया है। जिला लेखा परीक्षा विभाग ने साल 2013-14 से 2016-17 तक खर्च राशि में से इस राशि के गबन की रिपोर्ट दी है। इसके लिए तत्कालीन प्रधान सहित पंचायत सचिवों से वसूली की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


जिला लेखा परीक्षा विभाग की ओर से साल 2013-14 से 2016-17 में कराए गए काम, खरीदारी के अभिलेखों के परीक्षण में 23,06,933 रुपये शासकीय खातों से आहरित किए गए थे, लेकिन इन रुपयों का कोई हिसाब नहीं मिला है। ग्राम निधि खातों से बजट का तत्कालीन प्रधान रामलली के साथ ही पंचायत जितेंद्र वर्मा, विमलेश गुप्ता आदि ने भुगतान किया। भुगतान के संबंध में तत्कालीन प्रधान और पंचायत सचिव न तो कोई अभिलेख दिखा पाए और न ही कोई साक्ष्य प्रस्तुत कर पाए। जिला लेखा परीक्षा विभाग की ओर से तत्कालीन प्रधान सहित पंचायत सचिवों से वसूली कराए जाने की रिपोर्ट दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने 23,06,933 रुपये की वसूली के लिए तत्कालीन और शिवरी की वर्तमान प्रधान रामलली सहित पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें