फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जुलूस-ए-मोहम्मदी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर रिपोर्ट, तिरंगे पर इस्लामिक शब्दों का किया गया प्रयोग

Thu, 27 Aug 2026 06:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। बुधवार को जुलूस में एक युवक हाथ में तिरंगा लिए चल रहा था। जिसमें इस्लामिक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में ईद मीलादुन्नबी पर समदनगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान अधिकांश लोग हरे परचम लेकर चलते रहे। जुलूस में एक युवक तिरंगा झंडा फहराते चलता रहा। झंडे में चक्र के स्थान पर इस्लामिक शब्दों का प्रयोग किया गया था। तिरंगा का अपमान देख कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाते हुए विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। लवकुशनगर तिराहा निवासी रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अगस्त को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें एक व्यक्ति ने तिरंगा झंडे पर इस्लामिक शब्दों का प्रयोग किया। जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो व फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें