उत्तर प्रदेश के इटावा में भरथना क्षेत्र की भाजपा विधायक और सीएचसी प्रभारी के साथ बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग वायरल हुई है। इसमें विधायक पर सीएचसी प्रभारी के साथ अभद्रता पूर्ण ढंग से बात करने का आरोप है। इधर, क्षेत्रीय विधायक ने इसे खारिज कर बताया कि सीएचसी प्रभारी ने उनके सरकारी फोन नंबर को अपने मोबाइल फोन मे ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था। जिसके चलते वह जनता की स्वास्थ्य से संबंधित समस्या को सीएचसी प्रभारी तक नहीं पहुंचा पा रही थीं।
गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक की एक वाॅइस रिकार्डिंग तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से महेवा सीएचसी प्रभारी सीएचसी प्रभारी यतीन्द्र राजपूत से अभद्रतापूर्वक अंदाज में बात की। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने मोबाइल फोन से जब सीएचसी प्रभारी से बात करनी चाही तब उनको पता चला कि सीएचसी प्रभारी ने उनका मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है।
इस पर एक अन्य व्यक्ति ने जब सीएचसी प्रभारी को अपने मोबाइल फोन से फोन लगाया तो सीएचसी प्रभारी ने रिसीव कर लिया गया। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने इसे अपना अपमान समझा और उन्होंने इसी बात पर क्षेत्रीय विधायक ने उसी व्यक्ति के फोन नंबर से सीएचसी प्रभारी पर जमकर भड़ास निकाली।