फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में अब नयागंज तक मेट्रो दौड़ाने की तैयारी, चिह्नित रूट पर जमीनों के सर्वे के लिए कमेटी गठित

Sat, 01 Aug 2020 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन
कानपुर में मोतीझील से अब नयागंज तक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत चिह्नित रूट पर जमीनों के सर्वे के लिए सात विभागों की संयुक्त टीम गठित हुई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही जमीनें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन


मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड आईआईटी से मोतीझील तक प्रॉयरिटी रूट पर मेट्रो के लिए तेजी से निर्माण कार्य करा रहा है। इसी बीच मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर वन अंतर्गत मोतीझील से नयागंज तक के सेक्शन के लिए जमीनों का सर्वे कर इन्हें हस्तांतरित कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

इसके मद्देनजर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे ने सात सदस्यीय कमेटी गठित की है। उन्होंने कमेटी को सदर तहसील की राजस्व टीम से संपर्क कर मेट्रो रेल परियोजना के लिए जमीनों का सर्वे करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


ये कमेटी करेगी सर्वे
सर्वे कमेटी में प्रभारी अधिकारी नजूल, तहसीलदार सदर, केडीए जोन-1 के तहसीलदार, अपर नगर आयुक्त प्रथम, निचली गंगा नहर के सहायक अभियंता, सीएसए के संपत्ति अधिकारी और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता शामिल हैं।  
विज्ञापन


ये है रूट
मोतीझील, बेनाझाबर, चुन्नीगंज, परेड, बड़ा चौराहा, फूलबाग, नयागंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें