फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- प्रदेश अपराधियों से हुआ भयमुक्त...अब कहां हैं सपा के गुंडे

Thu, 27 Apr 2023 06:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Brijesh Pathak News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंन कहा कि सपा सरकार में गुंडई और अराजकता से काम हुए हैं। भाजपा की सरकार में प्रदेश अपराधियों से भयमुक्त हुआ है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरूवार दोपहर उन्नाव से सड़क मार्ग द्वारा जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोंधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश अपराधियों से भयमुक्त हो चुका है। अब सपा के गुंडे कहां हैं।

विज्ञापन

चुनाव के बाद शुक्लागंज के लिए एक और पुल बनाया जाएगा। बोले चर्तुमुखी विकास के लिए सरकार में ट्रिपल इंजन का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग मतदान जरूर करें। आज बारह हजार करोड़ लोग निशुल्क राशन का लाभ ले रहे हैं। वहीं, बहन-बेटियों को छेड़ने वाले 25 हजार मनचले जेल भेजे जा चुके हैं।
डिप्टी सीएम लखनऊ से उन्नाव के अकरमपुर डीपीएस मैदान पर दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से उतर कर सड़क मार्ग होकर शुक्लागंज में जनसभा स्थल पर सवा दो बजे पहुंचे। यहां वह नगर पालिका गंगाघाट से भाजपा की अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी रंजना गुप्ता के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन

जाति-धर्म से हटकर मतदान करें
सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। साथ ही, उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सभा को संबोंधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि शुक्लागंज उनका घर है। यहां वह राजनीति करने नहीं आए हैं। चुनाव आचार संहिता लगी है। इसलिए सिर्फ यह बताने आया हूं कि जाति-धर्म से हटकर मतदान करें।

विकास के लिए ट्रिपल इंजन जरूरी
चर्तुमुखी विकास के लिए ट्रिपल इंजन का होना बेहद जरूरी है। मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने पहले ही विपक्षियों के हौंसले पस्त कर रखे हैं। शुक्लागंज से निकली चिंगारी प्रदेश स्तर पर ज्वाला बनकर फूटती है। प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो चुका है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।

साक्षी महाराज ने भी सभा को किया संबोधित
चुनावी बयार में कुछ लोग रास्ता भटक गए हैं, जो गलत है। शुक्लागंज के पोनीरोड क्षेत्र और गंगा किनारे बसे मोहल्लों को और सुधारे जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सरकार काम करेगी। इस दौरान सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने भी सभा को संबोंधित करते हुए कहा कि आज वह सांसद है, तो गंगाघाट की बदौलत है।

उन्नाव पर तमंचा फैक्टरी का धब्बा हटा
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि उन्नाव को तमंचा फैक्टरी कहा जाता था, लेकिन आज यह बदनाम धब्बा भी मिट चुका है। कार्यक्रम स्थल पर इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, भाजपा नेता मनीष साहनी, केडी त्रिवेदी, अंकुर शुक्ला, प्रमोद त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागियों के सवाल पर चुप्पी साध गए डिप्टी सीएम
करीब पौन घंटे तक सभा स्थल पर रहने के बाद जब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जाने लगे, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। पार्टी से बगावत कर पार्टी के विरोध में खड़े रहकर पार्टी को ही नुकसान पहुंचाने वाले बागियों के लिए जब सवाल किया गया, तो वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें