नवजात बच्ची को गोद में लिए दरोगा धीरेंद्र सिंह
यूपी पुलिस के कारनामे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन हम आप को एक ऐसे पुलिस वाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सड़क किनारे मिली एक नवजात बच्ची के साथ कुछ ऐसा किया कि आप उस पुलिस वाले को सलाम किए बिना नहीं रह पाएंगे।
कानपुर शहर के कल्याणपुर इलाके के एक खाली प्लाट में गुरुवार दोपहर कड़कड़ाती ठंड में एक नवजात बच्ची कोई फेक गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पनकी रोड चौकी इंचार्ज दरोगा धीरेंद्र सिंह ने प्लाट के अंदर जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची रो रही थी।
दरोगा धीरेंद्र सिंह ने फौरन सिपाहियों से एक कंबल मंगवाया। भीषण ठंड नवजात का शरीर ठिठुर चुका था। धीरेंद्र सिंह ने नवजात को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। अब बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है।