फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पुलिस वाले को मिली नवजात बच्ची, फिर जो उसने किया सलाम किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

Thu, 31 Jan 2019 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवजात बच्ची को गोद में लिए दरोगा धीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
यूपी पुलिस के कारनामे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन हम आप को एक ऐसे पुलिस वाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सड़क किनारे मिली एक नवजात बच्ची के साथ कुछ ऐसा किया कि आप उस पुलिस वाले को सलाम किए बिना नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन


कानपुर शहर के कल्याणपुर इलाके के एक खाली प्लाट में गुरुवार दोपहर कड़कड़ाती ठंड में एक नवजात बच्ची कोई फेक गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पनकी रोड चौकी इंचार्ज दरोगा धीरेंद्र सिंह ने प्लाट के अंदर जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची रो रही थी।

दरोगा धीरेंद्र सिंह ने फौरन सिपाहियों से एक कंबल मंगवाया। भीषण ठंड नवजात का शरीर ठिठुर चुका था। धीरेंद्र सिंह ने नवजात को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। अब  बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें