फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के कुख्यात माफिया डॉन बदन सिंह उर्फ बद्दो की फरारी के बाद अलर्ट हुई यूपी पुलिस

Mon, 01 Apr 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल के कैदी बदन सिंह उर्फ बद्दो के फरार होने के बाद गैर जनपद पेशी पर जाने वाले कैदी चिह्नित कर लिए गए। इसमें जिला जेल के छह व सेंट्रल जेल के आठ बंदियों को पेशी पर ले जाने के दौरान विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के मोहल्ला बैरीपुरा निवासी माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो 27 मार्च की शाम पेशी के लिए गाजियाबाद न्यायालय सरकारी वाहन से ले जाया गया था। 28 मार्च को पेशी के बाद पुलिस कर्मियों की साठगांठ के चलते मेरठ स्थित होटल से फरार हो गया था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को भी रडार पर रखा गया है

इसके बाद सेंट्रल जेल में बंद कई जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ कैदी, जबकि जिला जेल के 6 कैदियों को चिह्नित कर लिया गया है। इन्हें गैर जनपद पेशी पर ले जाने के दौरान विशेष पुलिस अभिरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अपराधी के साथ कई बार पेशी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों को भी रडार पर रखा गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ स्थित होटल से भागने के बाद बदन सिंह अपने हथियारबंद गुर्गों के साथ दिल्ली गया। उसके पुत्र सिकंदर के भी साथ होने की पुष्टि हुई है। वहां उसे फ्लाइट से चंडीगढ़ होते हुए या सीधे नेपाल ले जाया गया। वहां से बदन सिंह के विदेश जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें