फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी न मिलने पर इंस्पेक्टर ने रिवाल्वर से खुद की जान लेने का किया प्रयास, अब झांसी हुआ तबादला

Tue, 09 Jul 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना के इंस्पेक्टर ने 26 जून की रात को मां की तबीयत खराब होने की बात कह कर छुट्टी मांगी थी। छुट्टी न मिलने पर उन्होंने थाना परिसर में बने अपने आवास में गोली चला दी थी। इसके बाद उन्हें छुट्टी पर घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


अब उनका झांसी परिक्षेत्र में तबादला कर दिया गया है। राजेपुर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को बनाया गया है। राजेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की मां की तबियत खराब थी। इससे वह परेशान थे। 26 जून की रात वह अपने आवास पर थे। तभी उन्होंने गोली चला दी थी। सूचना पर एसपी व एएसपी पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

एसपी डा.अनिल मिश्रा ने कहा था सिपाही ने रिवाल्वर में हाथ मार दिया, जिससे गोली हवा में चल गई

एसपी डा.अनिल मिश्रा ने बताया था कि कपड़े बदलने के दौरान पिस्टल गिरने से गोली चल गई थी। इसके बाद उसी रात उन्हें तीन दिन के अवकाश पर घर भेज दिया गया था। पांच दिन बाद वह अवकाश से वापस आ गए थे। एसपी ने मामले की जांच सीओ अमृतपुर को दी थी।

लेकिन अभी तक जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी थी। इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का तबादला झांसी परिक्षेत्र के लिए कर दिया है। एसपी ने उन्हें कार्यमुक्त कर उनके स्थान पर राजेपुर थाने की जिम्मेदारी पीआरओ जयंती प्रसाद गंगवार को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें