फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तबीयत खराब होने के बाद इंस्पेक्टर को नहीं मिली छुट्टी तो रिवाल्वर सिर से सटा कर चलाई गोली

Fri, 28 Jun 2019 03:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मां की तबीयत खराब होने के बाद भी छुट्टी न मिलने से खफा होकर बुधवार रात खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले राजेपुर इंस्पेक्टर को तीन दिन का अवकाश मिल गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि राजेपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना परिसर स्थित आवास पर भोजन कर रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी का फोन आया। वह बात करते हुए आवास से बाहर आ गए थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी बोले सर्विस रिवाल्वर हाथ से छूटने की वजह से चल गई गोली

मौके पर एक सिपाही भी मौजूद था। इस बीच उन्होंने रिवाल्वर से खुद को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सिपाही ने रिवाल्वर में हाथ मार दिया, जिससे गोली हवा में चल गई।

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर की मां की तबीयत खराब है और पत्नी उनसे अवकाश लेने को कह रही थीं। इधर अवकाश न मिल पाने से वह परेशान थे। वहीं, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की मां बीमार हैं।

फोन पर उन्हें यही सूचना मिली थी। इससे वह घर जाने को तैयार हो रहे थे। तभी उनकी सर्विस रिवाल्वर हाथ से छूट गई और गोली चल गई। बताया कि उनका अवकाश पहले से स्वीकृत था। वह रात को ही घर चले गए। फिर भी घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सीओ अमृतपुर को दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें