कानपुर से लखनऊ जाते समय शनिवार दोपहर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस विभाग के मुखिया और की कार पंचर होने से हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने आनन फानन उनके वाहन से स्टेपनी निकलवा कर बदलवाया तब राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह शनिवार की सुबह कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे अभी उनका वाहन हाइवे के आजाद मार्ग चौराहा निकट वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल स्कूल के सामने पहुँचा था कि उसका पिछला टायर पंचर हो गया।
जिसकी सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अचलगंज, गंगाघाट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची।पुलिस ने वाहन से स्टेपनी लगवाई। डीजीपी के सकुशल चले जाने के बाद खाकी ने राहत की सांस ली।