कानपुर के शुक्लागंज स्थित गंगा पुल से शनिवार को लखनऊ निवासी एक सिपाही ने नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ गोताखोरों ने शोर सुनकर सिपाही को नदी से बाहर निकला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया है। सिपाही का नाम अभय सिंह बताया गया है। वह लखनऊ बख्शी तलाब का रहने वाला है।