कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के निवासी यूपी 100 के सिपाही का शव शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लगे ओएचई लाइन के खंभे पर फांसी पर लटका मिला। उसकी तैनाती चित्रकूट जनपद में थी। मार्निंग वाक पर निकले एक परिचित ने शव लटकने की सूचना परिजनों और जीआरपी को दी।
जीआरपी ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर की मड़ैया निवासी विनोद यादव (38) पुलिस में सिपाही था। इस समय उसकी तैनाती चित्रकूट जिले में यूपी 100 में थी। विनोद पुखरायां के राजेंद्र नगर में आवास बनाकर परिवार के साथ रहता था।
शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले बलवीर यादव ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ओएचई लाइन के खंभे पर विनोद का शव लटका देखा। शव गमछे से बने फंदे पर लटक रहा था। बलवीर ने विनोद के परिजनों के साथ जीआरपी चौकी इंचार्ज विजय नारायण पांडेय को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने शव नीचे उतरवाकर।
पिता लाखन सिंह, भाई अनूप, अतर व रूप सिंह, पत्नी प्रीती व मां विमला देवी रोते बिलखते स्टेशन पहुंचीं। अनूप सिंह ने बताया कि 2003 में विनोद पीएसी में चालक के पद पर तैनात हुआ था। 2015 में यूपी 100 में तबादला हो गया। दो दिन पहले उसने फोन पर छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी। विनोद के 13 साल की बेटी खुशी और 6 साल का बेटा सार्थक है।