फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टे पैसे के लिए सिपाही ने जड़ा तमाचा, ठेले वाले ने बेटे के साथ मिलकर पीट दिया

Tue, 09 Apr 2019 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता में छुट्टे पैसे को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने ठेले वाले को तमाचा जड़ दिया। इस पर उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर सिपाही को पीट दिया। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके थाने ले आई है। 

विज्ञापन


मूलरूप से हमीरपुर निवासी दिलीप परिवार के साथ दासू कुआं में किराये के मकान में रहता है। वह ककड़ी और खीरे का ठेला लगाता है। सिपाही अजीत और योगेंद्र नौबस्ता थाने की जेब्रा में तैनात हैं। मंगलवार दोपहर गश्त करके दोनों थाने लौट रहे थे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

ककड़ी खाई और 100 रुपये का नोट थमा दिया

दासू कुआं के पास रुककर दिलीप के ठेले से ककड़ी खाई और 100 रुपये का नोट थमा दिया। इस पर दिलीप ने पांच रुपये छुट्टे मांगे तो सिपाही अजीत ने रुपये वापस लेकर बाद में देने की बात कही। दिलीप के विरोध करने पर सिपाही ने उसे तमाचा जड़ दिया।

इससे विवाद बढ़ गया। हो-हल्ला मचने पर दिलीप का बेटा विनय और उसकी पत्नी मीना भी आ गईं। इसके बाद पिता-पुत्र ने सिपाही अजीत को पकड़कर पीट दिया। सिपाही योगेंद्र बीच-बचाव किया। अजीत की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें