फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त के साथ सड़क किनारे शराब पी रहा था सिपाही, एसओ ने टोका तो तान दी पिस्टल

Mon, 30 Sep 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ सुनसान स्थान पर शराब पी रहे कानपुर क्राइम ब्रांच के सिपाही को टोकना एसओ को महंगा पड़ा। सिपाही ने नशे की हालत में अभद्रता की और सरकारी पिस्टल निकाल ली। एसओ ने फोर्स की मदद से उसे हिरासत में लिया।

विज्ञापन


मेडिकल के बाद उसका शांतिभंग में चालान किया। एसएसपी कानपुर को मामले की जानकारी दी गई है। पूर्व में उन्नाव क्राइम ब्रांच की स्वॉट शाखा में तैनात सिपाही देवी यादव वर्तमान में कानपुर में क्राइम ब्रांच शाखा में तैनात है। शनिवार रात वह कार से गंगाघाट थाना क्षेत्र के आजाद नगर पहुंचा और चार दोस्तों के साथ सुनसान स्थान पर सड़क पर कार खड़ी कर शराब पीने लगा।

 

विज्ञापन

इसी दौरान गंगा बैराज से गश्त करते हुए गंगाघाट एसओ श्यामकुमार पाल अपने एक हमराह के साथ वहां पहुंच गए। एसओ के अनुसार सड़क पर कार खड़ी देख उन्होंने जीप रोकी और हमराह को कार के पास भेजा। हमराह को देखते ही कार पर सवार युवक बाहर निकला और खुद को कानपुर क्राइम ब्रांच का सिपाही बता अभद्रता शुरू कर दी।

इस पर और फोर्स बुलाकर उसे थाना ले जाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवी यादव बताया। रात में ही जिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। सुबह शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार एसओ से तीखी तकरार के बाद सिपाही ने उन पर पिस्टल तान दी थी। हालांकि एसओ ने पिस्टल तानने की बात से इनकार किया है। बताया कि सिपाही ने नशे की हालत में अभद्रता की, जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें