फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बढ़ती है हथियारों की मांग, 3 से 5 हजार में मिलता है एक तमंचा, धड़ल्ले से होती है बिक्री

Thu, 04 Apr 2019 08:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अवैध असलहा फैक्ट्रियाें का ताबड़तोड़ खुलासा किया जा रहा है। इससे पहले एक दर्जन से अधिक असलहा फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। अवैध असलहे का प्रयोग चुनाव में धड़ल्ले से किया जाता है। कन्नौज जिले में विशुनगढ़ पुलिस की टीम ने गुरुवार को मिघौली गांव में असलहा फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन


इस दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी रिवाल्वर, एक रायफल, सात तमंचा और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किया। गुरुवार को विशुनगढ़ थाना प्रभारी करुणानिधि सरोज ने सर्विलांस टीम की मदद से मिघौली गांव के पास खेड़ा टीला की घेराबंदी कर छापेमारी की।

यहां अवैध असलहा बना रहे वेदराम उर्फ हनुमान कस्बा विशुनगढ़, राजा उर्फ राजकुमार पुत्र बालकराम कमल निवासी कोरियान विशुनगढ़ और मनीष शर्मा पुत्र मनोज निवासी नुनार विशुनगढ़ को दबोच लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बिक्री के लिए आरोपियों ने तैयार कर रखा था मजबूत नेटवर्क

इनके कब्जे से एक देसी रायफल, एक देसी रिवाल्वर, सात तमंचों के साथ करीब आधा दर्जन अधबने हथियारों के अलावा पेचकस, हथौड़ा, आरी, रेती, लोहे की रॉड बरामद की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी अवैध असलहा बनाने में माहिर है।

मुख्य आरोपी वेदराम पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हाल में ठठिया में भी पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस के मुताबिक अवैध असलहों को बनाकर उनकी बिक्री के लिए आरोपियों ने मजबूत नेटवर्क तैयार कर रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चुनाव में असलहों की मांग बढ़ जाती है।

इससे वह लोग तीन से पांच हजार रुपये में तमंचे की बिक्री करते हैं। जबकि रायफल और रिवाल्वर 25 हजार में बेचते हैं। चुनाव में पड़ोसी जनपद इटावा, मैनपुरी और औरैया असलहों की खेप भेजनी थी। आरोपी राजा और मनीष ने असलहों की बिक्री के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार कर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें