फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जहरीली शराब से मौतों के बाद खुली पुलिस की आंखें, पकड़ी अवैध शराब की फैक्टरी, तीन को दबोचा

Fri, 31 May 2019 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के शिवराजपुर बिल्हौर क्षेत्र के ढूकापुर गांव में गुरुवार की देररात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके पर शराब बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग क्वार्टरों (बोतलों) में शराब पैक कर आसपास के जिलों में अवैध शराब की आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्जकर जेल भेजा है। गुरुवार की देररात शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह यादव ने हमराही उपनिरीक्षक धन सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक सुभाष बाबू, राकेश कुमार, जय किशोर आदि के साथ क्षेत्र के ढूकापुर गांव के शिव प्रसाद के घर में छापा मारा। पुलिस को देखते अवैध शराब बनाने में लिप्त लोग इधर भागने लगे।

मकान में तीन व्यक्ति शिव प्रसाद निवासी ढूकापुर शिवराजपुर, अरविंद निवासी ग्राम दुबई, थाना फतेहपुर चौरासी, उन्नाव व गोविंद यादव निवासी गजफ्फरपुर थाना फतेहपुर, उन्नाव को पकड़ा। पुलिस ने उक्त सभी की निशानदेही पर मकान से 1,120 क्वार्टर अवैध शराब, माधुरी शराब ब्रांड का रेपर लगीं बोतलें, माधुरी के रेपर प्लास्टिक के खाली क्वार्टर और शराब बनाने में प्रयोग होने वाला केमिकल तथा अन्य उपकरण बरामद किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें