फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले मिली 32 लाख की नकदी, नोटों से भरा बैग देख उड़ गए पुलिस के होश

Fri, 05 Apr 2019 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस को मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर शहर पुलिस ने चुनावी चेकिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कार से 32 लाख रुपये बरामद किया। सीमा से अधिक नकदी होने पर पुलिस ने जांच के लिए रोका है। आयकर विभाग की टीम ने कोतवाली में नकदी की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह, मुराइनटोला चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध दुबे ने भारी संख्या में नकदी आने की सूचना पर गाजीपुर मार्ग पर मलाका गांव के पास चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान काली कार रोकी गई। उसमें बैग से 32 लाख 35 हजार 265 रुपये बरामद हुआ।

 
विज्ञापन

आयकर टीम ने की नोटों से भरे बैग की जांच

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रुपया शाह टोल प्लाजा का है। टोल प्लाजा के कैशियर विकास और चालक थे। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी को काम के हिसाब से नकदी लेकर आने जाने की छूट होती है।

बरामद रकम में दस लाख रुपये की छूट है। रकम तीन गुना मिली है। इसी वजह से आयकर टीम को सूचना दी है। टीम कोतवाली में जांच पूरी करने के बाद कार्रवाई करेगी। टोल से रकम लेकर एसबीआई जमा करने जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें