फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी आईआईटी स्टेशन से करेंगे कानपुर मेट्रो का लोकार्पण, बन सकते हैं पहले यात्री

Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

28 दिसंबर को प्रधानमंत्री कानपुर आकर मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर मेट्रो रेल के कॉरिडोर-एक के नौ किलोमीटर रूट पर बने सभी नौ मेट्रो स्टेशनों में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कानपुर आईआईटी मेट्रो स्टेशन से ही सभी स्टेशनों को दिखाने, यहीं से मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए यूपीएमआरसी यहां पर फोटो गैलरी, डिपो का मॉडल आदि लगवाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एक वीवीआईपी लॉज भी बनाया जा रहा है। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री शहर आकर मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर मेट्रो रेल के कॉरिडोर-एक के नौ किलोमीटर रूट पर बने सभी नौ मेट्रो स्टेशनों में तैयारियां की जा रही हैं।

लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले यात्री बन सकते हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होेंगे। अधिकारियों के अनुसार पीएम यदि मेट्रो में यात्रा करेंगे तो आईआईटी से किस स्टेशन तक जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए सभी स्टेशनों में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव पीएम, सीएम के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जल्द ही शासन के वरिष्ठ अफसरों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव पीएमओ भेजा जाएगा, वहां से स्वीकृति मिलने पर फाइनल कार्यक्रम जारी होगा। 
विज्ञापन

सीएमआरएस की हरी झंडी का इंतजार
सीएमआरएस (मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त) पिछले हफ्ते मेट्रो का परीक्षण कर चुके हैं। यह परीक्षण सफल बताया गया। सीएमआरएस अगले हफ्ते दोबारा टीम के साथ आकर परीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही पीएम लोकार्पण करेंगे और शहरवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना पूरा होगा।

पीएम से पहले जायजा लेने आएंगे सीएम
पीएम के संभावित कार्यक्रम से दो-तीन दिन पहले सीएम मेट्रो, आईआईटी और निराला नगर रैली स्थल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ सकते हैं।

वीवीआईपी के लिए लॉज
आईआईटी मेट्रो स्टेशन में वीवीआईपी लॉज बनाया गया है, जिसमें पीएम, सीएम जा सकते हैं। इसके बाद भी लॉज के उपयोग की योजना बनाई गई है। 

सभी स्टेशनों पर लगीं आटो फेयर कलेक्शन मशीन
मेट्रो ने सभी स्टेशनों में आटो फेयर कलेक्शन मशीनें लगाई हैं। अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्री गो स्मार्ट कार्ड, टूरिस्ट कार्ड से भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें