फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तैराकी प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों ने झटके 39 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुणे में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित 8वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स तैराकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीते। प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. कमलेश अवस्थी ने बताया कि इसमें शहर के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में धानूपुर के पीयूष मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। कानपुर के प्रणय दीक्षित, रंजना, रजेश कुमार और सौरभ भारद्वाज ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते, जबकि विनायक तिवारी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

अयोध्या के सनुज श्रीवास्तव, दीपक, विशेश्वर द्विवेदी, शिवांशु गुप्ता और एहतेशाम आलम तथा ललितपुर के अरविंद कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीतकर टीम के खाते में अहम योगदान दिया। वहीं लखनऊ के राकेश शुक्ला और मिनाक्षी, आगरा के आरवी सिंह तथा नोएडा के सत्यप्रकाश ने रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कानपुर जिला तैराकी संघ के सचिव प्रकाश अवस्थी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें