फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर के पांच छोटे स्टेशनों में बढ़ेगी प्लेटफार्म की ऊंचाई, अपग्रेड हो रहा रेलवे

Mon, 07 Jul 2025 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों में लिंक हॉफमैन बुश (एलएसबी) कोच लगाए जा रहे हैं। इंजन भी अपग्रेड हो रहे हैं। इसी के मद्दनेजर रेलवे ने कानपुर के पांच स्टेशनों में प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी इनकी ऊंचाई कम है जिस वजह से रेलवे के अपग्रेड कोच के प्लेटफार्म पर लगने में दिक्कत होती है। उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज ने मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत मंडल के 27 रेलवे स्टेशनों को चिह्नित किया गया है। इनमें कानपुर के चकेरी, चंदारी, रूमा, मैथा व रसूलाबाद स्टेशन भी हैं। अब इन स्टेशनों के प्लेटफार्म औसतन दो फीट छह इंच के बनेंगे। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे अपग्रेड हो रहा है। इसी के तहत छोटे स्टेशनों के प्लेटफार्म एलएसबी कोच के हिसाब से बनाए जा रहे हैं। बता दें कि एलएचबी कोच 160 किमी प्रति घंटा तक की गति से दौड़ने में सक्षम हैं जो एलएचबी कोचों की तुलना में अधिक है। रेलवे ने 2030 तक सभी ट्रेनों को एलएचबी कोचों में बदलने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें