फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर के पारस को गूगल अमेरिका में मिला दो करोड़ का पैकेज, पिता बोले- बेटे की मेहनत से हासिल हुई उपलब्धि

Mon, 16 Nov 2026 09:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पारस को बंगलूरू स्थित ऑफिस से किर्कलैंड स्थानांतरित किया गया। एल-4 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
पारस यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर पारस यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। गूगल के बंगलूरू ऑफिस में दो साल काम करने के बाद उनका चयन कंपनी के अमेरिका स्थित किर्कलैंड ऑफिस के लिए हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण पर उन्हें करीब दो करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। पारस वहां एल-4 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


पारस ने शुरुआती शिक्षा कानपुर में प्राप्त की। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) कुरनूल से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 2024 में उन्होंने संस्थान में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद उनका चयन गूगल में हुआ और उन्होंने बंगलूरू ऑफिस में काम शुरू किया। पारस के मुताबिक तकनीकी क्षेत्र में सफलता के लिए प्रोग्रामिंग, कोडिंग, एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर की मजबूत समझ जरूरी है। लगातार नई तकनीक सीखने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी अहम है। उनके पिता अवधेश यादव ने कहा कि बेटे की मेहनत और प्रतिभा से यह उपलब्धि हासिल हुई है। कानपुर से पढ़ाई कर वैश्विक कंपनी में इतना बड़ा मुकाम पाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें