उत्तर प्रदेश में हाे रहे निकाय चुनाव का तीसरे अाैर अंतिम चरण के लिये मतदान 29 नवंबर की सुबह से शुरु हाे गया है। तीसरे चरण के दाैरान 26 जिलाें में लाेग मतदान करेंगे।मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।
नगर पंचायतों में सुबह से ही मतदाताअाें की लाइने लगने लगीं थीं। 10 बजे तक 16 से 17 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच वाेट डालने के लिए कई जगहाें पर लाेगाें की झड़प भी हुई। कन्नाैज अाैर कानपुर देहात में मतदान काे लेकर लाेगाें में खासा उत्साह नजर अाया।
सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को सभी मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों के पहुंचने और इन मतदान केन्द्रों पर मतदान संबंधी सभी बुनियादी सहूलियतें मौजूद होने की रिपोर्ट दे दी है।
मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से करवाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इन 26 जिलों में 5 नगर निगम सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी शामिल हैं।
इनके अलावा 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतें भी हैं। इन कुल 233 निकायों में 4299 वार्ड हैं। सभी 26 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे।
कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात सहित इन सभी जिलाें में सहारनपुर, बागपत,बुलन्दशहर, मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, झांसी, महोबा,फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चन्दौली, जौनपुर, एवं मीरजापुर में मतदान शुरू।