फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Nikay Chunav: नगर पालिका चरखारी से सपा की मंजू व नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा के वैभव जीते

Sun, 14 May 2023 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के महोबा जिले में चरखारी नगर पालिका से सपा व नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा को जीत मिली। जानिए कहां कितने मतों से जीती भाजपा और किसे हार का सामना करना पड़ा...
विज्ञापन
भाजपा के विजेता प्रत्याशी वैभव व साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले की दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए शनिवार को हुई मतगणना में चरखारी नगर पालिका से सपा की मंजू देवी अध्यक्ष बनीं तो नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा के वैभव अरजरिया ने जीत दर्ज की। वहीं महोबा नगर पालिका से देर रात तक जारी मतगणना में भाजपा के डा. संतोष कुमार चौरसिया ने 2357 वोटों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


जिले में नगर पालिका महोबा व चरखारी और नगर पंचायत कुलपहाड़, कबरई व खरेला में दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले गए थे। शनिवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की मतगणना करीब 11 बजे हो सकी। जिसके बाद रुझान आना शुरू हो गए। नगर पालिका चरखारी से अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी मंजू देवी ने शुरूआत से बढ़त बनाई और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी भाजपा की विमला घोष को 2297 मतों से हराकर जीत दर्ज की। नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा प्रत्याशी वैभव अरजरिया ने 3212 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी आप प्रत्याशी जावेद खान को 944 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

नगर पंचायत कबरई से सपा की उम्मीदवार राजकिशोरी शुरुआती दौर में आगें रहीं। बीच में उन्हें भाजपा से टक्कर मिली लेकिन अंतिम समय में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सियारानी को 507 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। नगर पंचायत खरेला से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष सिंह पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे । अंतिम समय तक उन्हें बढ़त बनाए रखी और निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रशांत उर्फ रोशन को 1706 मतों से हराकर जीत का सेहरा पहना। नगर पालिका महोबा की मतगणना रात 11 बजे के बाद तक चली। जिसमें अध्यक्ष पद के भाजपा के डा. संतोष चौरसिया नौवे राउंड तक 1854 मतों की बढ़त बनाए है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के मोहम्मद समद पीछे चल रहे हैं। महज एक राउंड की गणना शेष है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

निकाय           विजयी प्रत्याशी            दल           मत से जीत
महोबा           डा. संतोष चौरसिया           भाजपा           2357

चरखारी           मंजू देवी           सपा           2297            
कुलपहाड़           वैभव अरजरिया           भाजपा           944

कबरई           राजकिशोरी           सपा           507
खरेला           संतोष सिंह           निर्दलीय           1706
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें