फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Nikay Chunav Result Live: कानपुर में खिला कमल, रिकॉर्ड मतों से जीतीं प्रमिला, पढ़ें कौन-कहां जीता

Sat, 13 May 2023 07:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

Kanpur UP Nikay Chunav Result 2023 Live: उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इसमें कानपुर मंडल के  कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद आदि जिलों में वोट डाले गए। आज के चुनाव परिणाम न केवल जीत और हार सुनिशचित करेंगे, बल्कि दिग्गजों का सियासी भविष्य भी तय करेंगे। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:59 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 24वां चक्र
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 177846 मतों से जीतीं
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा- प्रमिला पांडेय- 428525
सपा- वंदना बाजपेई- 257354
कांग्रेस- आशनी विकास अवस्थी- 87905
बसपा- अर्चना निषाद- 50603

06:17 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 21वां चक्र
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 165983  मतों से आगे 
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 416604
सपा-वंदना बाजपेई- 250621
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 86536
बसपा-अर्चना निषाद- 49146

महापौर प्रत्याशियों का 22वां चक्र
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 171171  मतों से आगे 
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 428525
सपा-वंदना बाजपेई- 257354
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 87905
बसपा-अर्चना निषाद- 50603

06:12 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 19वां चक्र 
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 158365  मतों से आगे 
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 385062
सपा-वंदना बाजपेई- 226697
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 76557
बसपा-अर्चना निषाद- 45839

महापौर प्रत्याशियों का 20वां चक्र 
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 162019  मतों से आगे 
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 401503
सपा-वंदना बाजपेई- 239484
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 81706
बसपा-अर्चना निषाद- 47669

विज्ञापन
05:53 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 17वां चक्र 
बीजेपी प्रत्याशी 140394 मतों से आगे
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 343766
सपा-वंदना बाजपेई- 203372
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 68807
बसपा-अर्चना निषाद- 40805

महापौर प्रत्याशियों का 18वां चक्र 
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला 152191 मतों से आगे
प्रत्याशी- दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 367192
सपा-वंदना बाजपेई- 215001
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 71831
बसपा-अर्चना निषाद- 43806

05:32 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 15वां चक्र 
भाजपा प्रत्यशी प्रमिला 129921 से आगे
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 307261
सपा-वंदना बाजपेई- 177340
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 59084
बसपा-अर्चना निषाद- 37531

महापौर प्रत्याशियों का 16वां चक्र 
बीजेपी प्रत्याशी 1,31,628 मतों से आगे
प्रत्याशी-दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 321482
सपा-वंदना बाजपेई- 189854
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 64384
बसपा-अर्चना निषाद- 39050

विज्ञापन
05:24 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 13वां चक्र 
भाजपा प्रत्याशी 1,14,520 मतों से आगे। 
प्रत्याशी-दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 2,69,868
सपा-वंदना बाजपेई- 1,55,348
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 50,316
बसपा-अर्चना निषाद- 33,569


महापौर प्रत्याशियों का 14वां चक्र 
प्रत्याशी-दल- मिले मत
भाजपा-प्रमिला पांडेय- 2,86761
सपा-वंदना बाजपेई- 167285
कांग्रेस-आशनी विकास अवस्थी- 55411
बसपा-अर्चना निषाद- 35463
अंतर - 119476

05:08 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 12वां चक्र 
भाजपा प्रत्याशी 1,07,199 मतों से आगे। 
प्रत्याशी- दल-मिले मत
भाजपा- प्रमिला पांडेय- 2,49,240
सपा-वंदना बाजपेई- 1,42,041
कांग्रेस- आशनी विकास अवस्थी- 45,659
बसपा- अर्चना निषाद- 31,287

04:08 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 11वां चक्र 
भाजपा प्रत्याशी 1,00,053 मतों से आगे। 
भाजपा     -  प्रमिला पांडेय को 2,29,425 वोट मिले।
सपा        -  वंदना बाजपेई को 1,29,372 वोट मिले।
कांग्रेस    -  आशनी विकास अवस्थी को 42,034 वोट मिले।
बसपा     -  अर्चना निषाद को 29,419 वोट मिले।
 

03:53 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों का 10वां चक्र 
भाजपा प्रत्याशी 95,276 मतों से आगे। 
भाजपा      -   प्रमिला पांडेय को 2,10,461 वोट मिले।
सपा          -  वंदना बाजपेई- 1,15,185 वोट मिले।
कांग्रेस      -    आशनी विकास अवस्थी को 37,387 वोट मिले।
बसपा       -    अर्चना निषाद को 26,766 वोट मिले।

03:49 PM, 13-May-2023

देर से टूटी पुलिस की नींद, अब लगाई विजय जुलूस पर रोक
कानपुर कमिश्नरी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने आदेश जारी किए हैं कि पुलिस कमिश्नरेट के किसी भी थाना क्षेत्र में विजयी प्रत्याशी द्वारा कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। साथ ही सार्वजनिक आतिशबाजी पर भी रोक लगाई है । सभी  थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी विजय जुलूस का नहीं निकाला जाए। यदि कोई भी इसका उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाए। जेसीपी के इस आदेश से पहले तक बड़ी संख्या में जीते हुए पार्षद प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस अपने क्षेत्र में आने वाले वार्ड प्रत्याशियों के पहुंचने पर जुलूस और आतिशबाजी ना होने के लिए हरकत में आ गए हैं।

03:48 PM, 13-May-2023

03:41 PM, 13-May-2023

महापौर प्रत्याशियों को मिले चक्रवार मत, 9वां चक्र है कुछ ऐसा...
भाजपा प्रत्याशी 80,303 मतों से आगे। 
भाजपा  - प्रमिला पांडेय को 1,86,058 वोट मिले।
सपा     -  वंदना बाजपेई को 1,05,755 वोट मिले।
कांग्रेस  -  आशनी विकास अवस्थी को 34,756 वोट मिले।
बसपा   -  अर्चना निषाद को 23,332 वोट मिले।

03:06 PM, 13-May-2023

कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
कन्नौज मंडी में वोटों की गिनती के दौरान  नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। मतगणना प्रभावित करने की कोशिश की। बसपा प्रत्याशी के पुत्र के साथ की धक्का-मुक्की। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मौके पर मौजूद सांसद सुब्रत पाठक ने हंगामा करने वालों पर जताई नाराजगी। उसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ा।

03:04 PM, 13-May-2023

02:36 PM, 13-May-2023

01:58 PM, 13-May-2023

कानपुर देहात में बीस निर्दलीय सभासद बने, तीन पर भाजपा जीती
कानपुर देहात के आठ निकायों में सभासद के 23 परिणाम जारी हो गए। अब तक आए परिणाम में अहम ये रहा है कि केवल तीन वार्ड में कमल खिला है। झींझक के गांधी नगर में भाजपा की सोनी, डेरापुर के श्याम नगर में भाजपा की कमला देवी व रूरा के गणेश गंज में भाजपा के अंशुल बाजपेई ने जीत दर्ज की है। जबकि 20 निर्दलीय सभासद बने हैं। अब तक रूरा में चार, डेरापुर में पांच, रसूलाबाद में एक, सिकंदरा में तीन, शिवली में चार, अमरौधा में एक और मूसानगर में एक सदस्य परिणाम घोषित हो सका है। झींझक पालिका में चार सभासद परिणाम आए हैं।

01:54 PM, 13-May-2023



देखें यूपी निकाय चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट

01:45 PM, 13-May-2023

जालौन नदीगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद
1909 मतों से भाजपा प्रत्याशी मीना देवी विजयी 
मीना भाजपा         - 3393
रमा देवी सपा        - 1484
रेखा निर्दलीय वृक्ष  - 70
नोटा                     - 18

01:35 PM, 13-May-2023

कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड से जीत हासिल करने के बाद रोया सपा प्रत्याशी 
कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जीत हासिल करने वाला सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही अकील को जीत की सूचना मिली, तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद वो जोर-जोर से रोने लगा। अकील ने यह चुनाव वार्ड 102 से जीता है। बताया जा रहा है कि अकील पिछले 15 सालों से जीत के लिए संघर्ष कर रहा था।

12:58 PM, 13-May-2023

हमीरपुर की राठ नगर पालिका के दूसरे चक्र का परिणाम
श्रीनिवास बुधौलिया भाजपा - 7472
दानिश खान सपा - 5294
विमलेश यादव बसपा - 3390
रेखा उमेश यादव निर्दलीय - 3945

12:28 PM, 13-May-2023

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के तीसरा चरण तक का रुझान
...20,120 वोटों से भाजपा की प्रमिला पांडेय आगे।
कांग्रेस    - आशनी अवस्थी को 15178 वोट मिले।
सपा      -  वंदना बाजपेई को 38142 वोट मिले।
भाजपा   - प्रमिला पांडे को 58262 वोट मिले।
बसपा    - अर्चना निषाद को 7676 वोट मिले।
आप     - इस्मा जहीर को 1378 वोट मिले।

12:20 PM, 13-May-2023

मतगणना में पक्षपात का आरोप लगा भाजपाई धरने पर बैठे
औरैया जिले में अजीतमल के जनता इंटर कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान भाजपाइयों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में एजेंट मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटसू नगर पंचायत से रिचा राजपूत की मतगणना के लिए  एजेंट मौजूद थे। मतगणना कर्मियों पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद हंगामा करते हुए धरनेपर बैठ गए। यहां मौजूद एसडीएम अखिलेश कुमार उन्हें मनाते रहे। भाजपाई निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग कर रहे हैं।

12:11 PM, 13-May-2023

नगर पालिका हमीरपुर का प्रथम चक्र का परिणाम
1-  कुलदीप निषाद (भाजपा) - 2716
2-  संजय साहू (निर्दलीय) -1560
3- युगांक मिश्रा (सपा) -1135
4-  प्रेमचंद (बसपा) - 537

कुल मतों की संख्या-   6287
रद्द किए गए मत- 190
विधिमान्य मत-  6097
1156 मतों से भाजपा आगे है

12:09 PM, 13-May-2023

12:01 PM, 13-May-2023

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के दूसरा चरण का रुझान
...13262 वोटों से भाजपा की प्रमिला पांडेय आगे। 

कांग्रेस     -    आशनी अवस्थी को 10195 वोट मिले।
सपा        -    वंदना बाजपेई को 25124 वोट मिले।
भाजपा    -   प्रमिला पांडे को 38386 वोट मिले।
बसपा      -   अर्चना निषाद को 5843 वोट मिले।
आप        -   इस्मा जहीर को 1027 वोट मिले।

11:57 AM, 13-May-2023

राठ नगर पालिका के प्रथम चक्र का परिणाम
  • श्रीनिवास बुधौलिया( भाजपा) - 3883
  • दानिश खान (सपा) - 2784
  • विमलेश यादव (बसपा) - 1677
  •  रेखा उमेश यादव निर्दलीय - 2220 
  • नीलू महाराज कांग्रेस - 48
  • सुनील सर्राफ निर्दलीय -  97
  •  निम्मू यादव जन अधिकार पार्टी - 44

11:54 AM, 13-May-2023

फतेहपुर जिले का पहला राउंड, नगर पालिका परिषद
भाजपा   -  7769
सपा      -   7510
बसपा   -    2796

11:53 AM, 13-May-2023

पुलिस की पूरी सख्ती, मतगणना स्थल पर माइक भी बंद
मतगणना के दौरानअमन, चैन और शांति रहे। इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। मतगणना स्थलों पर माइक भी बंद करा दिए गए हैं। क्यूआरटी और थाना पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से ऐलान करते हुए गश्त कर रही है। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी हो रही है। एलआईयू और फायर विभाग की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। हर इलाके में विजिलेंस कर्मियों के साथ लोकल इंटेलीजेंस के कर्मी भी तैनात हैं।

11:42 AM, 13-May-2023

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों का रुझान
भाजपा-  प्रमिला पांडेय को 17,779 वोट मिले।
कांग्रेस-  आशनी अवस्थी को 7043 वोट मिले।
सपा-     वंदना बाजपेई को 12,456 वोट मिले।
बसपा-   अर्चना निषाद को 3026 वोट मिले।
आप-     इस्मा जहीर को 449 वोट मिले।

11:29 AM, 13-May-2023

11:27 AM, 13-May-2023

हमीरपुर की स्थिति
  • हमीरपुर नगर पालिका में भाजपा आगे
  • राठ में भाजपा आगे
  • मौदहा में बसपा आगे
नगर पंचायत
  • सरीला में भाजपा आगे
  • गोहांड में बसपा आगे
  • सुमेरपुर में कांग्रेस आगे
  • कुरारा में भाजपा आगे

11:24 AM, 13-May-2023

हमीरपुर की नगर पालिका मौदहा के पहले राउंड की मतगणना समाप्त
बीएसपी-      3142  
समाजवादी-  457
भाजपा-        2112 
आप-            25 
कांग्रेस-         98

11:23 AM, 13-May-2023

महोबा नगर पालिका अध्यक्ष 
मुहम्मद समद बसपा-     1390
संतोष चौरसिया भाजपा- 1240
भूपेंद्र साहू निर्दलीय-       1090 
गोरेलाल कांग्रेस-            416

11:19 AM, 13-May-2023

जालौन जिले में पहले राउंड के बाद की स्थिति
उरई-           बसपा आगे
कालपी-       बसपा आगे
जालौन-       भाजपा आगे 
कोंच-          भाजपा आगे 
माधोगढ़-     भाजपा आगे
रामपुरा -      बसपा आगे
उमरी-          सपा आगे
एट-            निर्दलीय आगे
कोटरा-        कांग्रेस आगे 
कदौरा-         भाजपा आगे

11:16 AM, 13-May-2023

फर्रुखाबाद में भाजपा-सपा समर्थकों में मारपीट
मतगणना स्थल पर भाजपा और सपा समर्थकों में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर  पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे को एसपी ने जमकर हड़काया है। पुलिस ने भाजपा समर्थक को हिरासत में लिया है। फर्रुखाबाद के संकिसा बसंतपुर मतगणना स्थल का मामला है। 

11:12 AM, 13-May-2023

इटावा में भरथना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पहला चक्र में सपा 809 से आगे
सपा-       3247
भाजपा-  1142
बसपा-    2438
कांग्रेस-      68
विपिन-    315
ईशुफ़-   425

11:12 AM, 13-May-2023

बांदा की बबेरू  नगर पंचायत का पहला राउंड 
सपा - 1340 
बीजेपी -  834 
बीएसपी  - 524
कांग्रेस - 29
सपा 506 वोटों से आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर

11:10 AM, 13-May-2023

इटावा की इकदिल नगर पंचायत का पहला राउंड 
प्रवीण कुमारी (सपा) 848
मुन्नी देवी (बसपा) 73
सुशीला देवी (भाजपा) 559
फूलन देवी (निर्दलीय) 909

11:09 AM, 13-May-2023

बांदा नरैनी नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के प्रथम चक्र में सपा 601, बीएसपी 349 और बीजेपी 323। सपा 252 वोट से आगे, बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर।

11:08 AM, 13-May-2023

11:03 AM, 13-May-2023

जिला बांदा की नगर पंचायत मटौंध का पहला राउंड
भाजपा-                 353
सपा-                     33
कांग्रेस-                  10
कम्युनिस्ट पार्टी-   209  
निर्दलीय नरेश-      207
भाजपा 144 वोटों से आगे।

11:01 AM, 13-May-2023

जालौन में उमरी नगर पंचायत का पहला राउंड
जालौन -ऊमरी नगर पंचायत के पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। वार्ड नंबर 1,6,7,2 की गिनती पूरी। सपा से विपेंद्र सिंह 609, निर्दलीय विजय कुमार सिंह 595, भाजपा से डा मनोज तिवारी को 372,वसपा से सौरभ सोनी को 58 वोट मिले।

11:01 AM, 13-May-2023

कन्नौज में तालग्राम नगर पंचायत में सपा की मजबूत बढ़त
सपा के मोहिसन खान 951, निर्दलीय दिनेश सिंह 623, भाजपा अरुणदेवी को 494 वोट मिले। सपा 228 वोट से आगे।

10:59 AM, 13-May-2023

फतेहपुर में पहले राउंड की गणना संपन्न
बिंदकी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले चक्र में 4409 मतों की गणना संपन्न हो गई है। इसमें रूझान कुछ ऐसे हैं,
राधा साहू भाजपा- 2063
सावित्री देवी सपा- 1388
नीलम सोनी बसपा- 306
फूलबानो कांग्रेस- 200
श्याममनी देवी आप- 439
नोटा- 13

10:50 AM, 13-May-2023



वार्ड 42 परमट से भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र बाजपेई जीते हैं, जिन्हें 2789 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री को 1037 मतों से हराया है। वहीं, वार्ड 32 रायपुरवा से भाजपा के आकर्ष बाजपेई जीते हैं।

10:47 AM, 13-May-2023

जालौन -रामपुरा में बसपा आगे 
पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।  वार्ड नंबर 1 भाग 6, 7,व 8 में भाजपा से गायत्री देवी को 504, बसपा से सूरजपाल को 602, सपा से राम केश दोहरे को 110 वोट मिले हैं।

10:38 AM, 13-May-2023

वार्ड 21 खाड़ेपुर में खिला कमल
भाजपा के धीरेंद्र कुमार ने 3149 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। वहीं,निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र वर्मा रनरअप रहे, जिन्हें 983 वोट मिले हैं। सपा के हरि शंकर सोनकर तीसरे स्थान पर रहीं।

10:37 AM, 13-May-2023

वार्ड 81 में भाजपा की जीत
कानपुर के वार्ड 81 दर्शन पुरवा से पूर्व पार्षद भाजपा के प्रत्याशी आशुमेंद्र प्रताप सिंह जीते। निवर्तमान पार्षद शशि साहू के पति राकेश को 4098 वोट मिले। उन्होंने पूर्व पार्षद कांग्रेस के राकेश साहू को हराया। राकेश साहू को 2927 वोट से संतोष करना पड़ा।

10:33 AM, 13-May-2023

कानपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों को दमखम
वार्ड 51 बर्रा से निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर यादव करीब 80 मतों से जीते। भाजपा के अजय शर्मा रनरअप रहे। वहीं, सफीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी  विजय लक्ष्मी यादव ने 3942 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा की रीना रनरअप रहीं हैं, जिन्हें 3407 वोट मिले हैं।सपा तीसरे स्थान पर रही।

10:26 AM, 13-May-2023

जालौन में पहले राउंड के बाद स्थिति
माधौगढ़ नगर पंचायत के पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इसमें  वार्ड 1 ,5 ,9 में भाजपा के राघवेंद्र व्यास को 514, निर्दलीय विष्णु प्रताप सिंह को 418, बसपा के अनिल पालीवाल को  293, सपा के मनोज चौधरी को 267, वीपी जनता दल को 250 वोट मिले।

10:23 AM, 13-May-2023

कन्नौज में भाजपा को बढ़त
कन्नौज नगर पालिका के पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा को 4075 वोट, तो बसपा को 4062 वोट मिले हैं। पहले राउंड में भाजपा 13 वोट से आगे है।

10:22 AM, 13-May-2023

उन्नाव में परिणाम आने हुए शुरू
उन्नाव जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 6 मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई। सुबह 10:00 बजे से वार्ड सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो गए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए अभी पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू हुई है।

10:14 AM, 13-May-2023

कानपुर वार्ड- 65 से भाजपा जीती
वार्ड 65 पशुपति नगर से भाजपा के अभिनव उर्फ गोलू ने लक्ष्मी शंकर राजपूत निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। अभिनव को 4000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि एक बार स्वयं और एक बार पत्नी को पार्षद बना चुके लक्ष्मी शंकर को मात्र 180 वोटों से संतोष करना पड़ा।

10:11 AM, 13-May-2023

इटावा में प्रथम चक्र की मतगणना
सपा को एक 2355 वोट
भाजपा को 1255 वोट
कांग्रेस को 154 वोट
बहुजन समाजवादी पार्टी को 302 वोट
आप को 334 वोट
निर्दलीय प्रमोद कुमार को 431 वोट
नोटा को 15 वोट

10:10 AM, 13-May-2023

10:04 AM, 13-May-2023

अपडेट 10 बजे: कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान
कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 3265 वोट मिले
सपा की वंदना बाजपेई को 5413 वोट मिले
भाजपा की प्रमिला पांडे को 8884 वोट मिले
बीएसपी की अर्चना निषाद को 2050 वोट मिले
आप की इस्मा जहीर को 107 वोट मिले

10:03 AM, 13-May-2023

कानपुर में वार्ड 76 का परिणाम आया
वार्ड 76 हरबंस मोहाल का चुनाव परिणाम आया। सपा के रजत बाजपेई ने निर्दलीय प्रत्याशी और दो बार पार्षद रह चुके अमित मेहरोत्रा बबलू को 46 मतों से हराया। रजत बाजपेई को 2411 और बबलू मल्होत्रा को 2365 वोट मिले

09:42 AM, 13-May-2023

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान 
पहले चरण में भाजपा आगे
राउंड वन की स्थिति...
कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 2723 वोट मिले
सपा की वंदना बाजपेई को 2454 वोट मिले
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 3695 वोट मिले
बीएसपी की अर्चना निषाद को 1482 वोट मिले

09:37 AM, 13-May-2023

09:32 AM, 13-May-2023

कानपुर नगर के वार्ड नंबर 26, गांधी ग्राम, चरण 1
नरोत्तम कुमार भाजपा को 623 वोट
निर्दलीय लवकुश को 523 वोट मिले
निर्दलीय राजकुमार को 332 वोट

09:22 AM, 13-May-2023

औरैया में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट
औरैया नगर पालिका के बदनपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष घायल हो गए हैं।

09:05 AM, 13-May-2023

चित्रकूट का सुबह नौ बजे तक का रूझान
चित्रकूटधाम नगर पालिका परिषद की मतगणना चित्रकूट इंटर कॉलेज में हो रही है। ,नगर पंचायत मानिकपुर में आदर्श इंटर कॉलेज में, मऊ नगर पंचायत में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में, राजापुर नगर पंचायत में तुलसी इंटर कॉलेज में मतगणना हो रही है।सभी मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम खुला है। स्ट्रांग रूम से मत पेटियां मतगणना काउंटिंग टेबल पर पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी।  नगर पालिका अध्यक्ष पद में पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुशल को 10, जागेश्वर यादव को 17, नरेंद्र गुप्ता को 6, निरंजन एक, जयकरण दो, निशी सोनी 6 ,बद्री प्रसाद एक एवं इनबैलेट एक है।

09:00 AM, 13-May-2023
कानपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान
राउंड वन
वार्ड संख्या 56 हीरामन का पुरवा
कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 306 वोट मिले
सपा की वंदना बाजपेई को 81 वोट मिले
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 6 वोट मिले
बीएसपी की अर्चना निषाद को 6 वोट मिले

08:56 AM, 13-May-2023

कन्नौज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू 
 कन्नौज नगर पालिका के वोटों की गिनती मंडी में हो रही है। छिबरामऊ की मंडी में छह सीट छिबरामऊ, गुरसहायगंज, समधन, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर के वोट गिने जा रहे हैं। तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज में तिर्वा नगर पंचायत के वोट गिने जा रहे हैं। डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह मतगणना स्थल का भ्रमण कर रहे हैं। वोट की गिनती के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

08:46 AM, 13-May-2023

औरैया में कड़ी निगरानी में सात निकायों की मतगणना शुरू, 10 बजे से आने लगेगा परिणाम
निकाय चुनाव में किस्मत अजमाने वाले अध्यक्ष पद के 80 प्रत्याशियों और 526 सभसदों के भाग्य का फैसला आज होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले डॉक पतपत्रों की गिनती होने कराई जा रही है। पहले राउंड का परिणाम 10 बजे तक आ जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 124 व सभासद के 124 टेबलों का प्रयोग किया ज रहा है। अधिकतम पांच राउंड में मतगणना होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना के दौरान  जिनके पास जारी किए गए हैं वही लोग तलासी लेकर भेजे जा रहे है। केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जा रही है।

इन स्थानों पर होगी मतगणना
  • नगर पालिका परिषद औरैया की तिलक इंटर कॉलेज औरैया।
  • नगर पंचायत फफूंद व दिबियापुर की चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज औरैया।
  • नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल व अटसू की जनता इंटर कॉलेज अजीतमल।
  • नगर पंचायत बिधूना व अछल्दा की गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना।

08:20 AM, 13-May-2023

अखिलेश बोले- चुनाव आयोग के आंकड़े बताएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे
सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे।

07:59 AM, 13-May-2023

मतगणना स्थल पर किया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा
बता दें मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। यहां किसी भी व्यक्ति का रुकना या भीड़ लगाना, समूह में आना और नारेबाजी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आइसोलेशन कार्डन में ढोल नगाड़े भी नहीं बजेंगे। इंट्री और एग्जिट को आउटर कार्डेन बनाया गया है। यहां से अंदर जाने वालों की चेकिंग और फ्रिस्किंग होगी। हर आने जाने वालों की तलाशी होगी। जिन लोगों के पास अंदर जाने की परमिशन होगी, उनके आई कार्ड और सूचना विभाग द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र भी चेक किए जाएंगे। सभी को आईकार्ड बाहर रखना होगा।

07:55 AM, 13-May-2023

इतने प्रत्याशी मैदान में
महापौर प्रत्याशी - 13
पार्षद प्रत्याशी - 851
नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष - 8
नगर पंचायत बिठूर सभासद - 40
नगर पंचायत शिवराजपुर अध्यक्ष- 20
नगर पंचायत शिवराजपुर सभासद- 52
नगर पालिका बिल्हौर अध्यक्ष - 20
नगर पालिका बिल्हौर सभासद - 73
नगर पालिका घाटमपुर अध्यक्ष - 7
नगर पालिका घामटपुर सभासद - 101

07:52 AM, 13-May-2023

पोलिंग एजेंट चारों तरफ नहीं घूमेंगे
जिला निवार्चन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि कि पोलिंग एजेंट चारों तरफ नहीं घूमेंगे। एक आरओ के पास पांच वार्ड की मतगणना कराने की जिम्मेदारी होगी। चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी। ऐसे में पोलिंग एजेंट का मूवमेंट सिर्फ पांच वार्ड तक ही रहेगा। इसके बाहर वह मतगणना खत्म होने के बाद ही जा सकेगा।

07:20 AM, 13-May-2023

मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद आने लगेंगे रुझान
मतगणना शुरु होने के दो घंटे बादनगर निगम में कुल नौ लाख 28 हजार 380 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यानी शहरी क्षेत्र में 41.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर में 22.17 लाख मतदाता थे। महापौर पद के 13 प्रत्याशी और पार्षद पद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद सुबह 11 बजे से रुझान आने लगेंगे।

06:33 AM, 13-May-2023

इस बार हुआ 41.86 प्रतिशत ही मतदान 
नगर निगम में कुल नौ लाख 28 हजार 380 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यानी शहरी क्षेत्र में 41.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर में 22.17 लाख मतदाता थे। महापौर पद के 13 प्रत्याशी और पार्षद पद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद सुबह 11 बजे से रुझान आने लगेंगे। मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है।

06:21 AM, 13-May-2023

पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले
महापौर पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर सबसे पहले होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर होगी। बाकी पार्षदों के पोस्टल बैलेट की गिनती उनके मतगणना काउंटर पर होगी। हर आरओ के लिए तीन या उससे अधिक टेबल लगाई जाएंगी।

06:02 AM, 13-May-2023

हर घंटे मिलेगी मतगणना की जानकारी
जिन चबूतरों में मतगणना होगी, वहां किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। जिसकी ड्यूटी होगी या जिसका पास चुनाव कार्यालय से बना होगा उसे ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहर बने काउंटरों के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना के परिणाम बताए जाएंगे। यह जानकारी हर घंटे जारी की जाएगी।

05:32 AM, 13-May-2023

चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता जहां अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं उनकी धुकधुकी भी बढ़ रही है। बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ है। इसमें कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, चित्रकूट, बांदा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में वोट डाले गए हैं।

05:10 AM, 13-May-2023

Kanpur Nikay Chunav Result Live: कानपुर में खिला कमल, रिकॉर्ड मतों से जीतीं प्रमिला, पढ़ें कौन-कहां जीता

निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ अब मतगणना का इंतजार भी खत्म हो गया है। आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा। सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थलों पर शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी करने के साथ फोर्स तैनात कर दिया गया था। महापौर पद का परिणाम शाम चार बजे तक आने की संभावना है। वहीं, पार्षदों के परिणाम दोपहर एक बजे से आने लगेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें