फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से मिलने आया था प्रेमी…पति ने पकड़कर मंदिर में करवाई शादी, समझौता नामा में लिखवाई ये बात

Wed, 25 Jun 2025 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Woman Marriage To Lover: रसूलाबाद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी से मिलने आए प्रेमी को पकड़कर मंदिर में शादी करवाई। दूसरी शादी करने के बाद सोनी ने पति को समझौता नामा लिखकर दिया कि अब उसके योगेश तिवारी से संबंध नहीं है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वालीं कातिल दुल्हनों से कई मामले सामने आ रहे हैं। रसूलाबाद थाना के भीतरगांव निवासी महिला से मिलने आए प्रेमी को पति ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। पति ने संभ्रांत लोगों व पुलिस की मौजूदगी में एक मंदिर में पत्नी की शादी प्रेमी से करवा दी।

विज्ञापन

इसके बाद पत्नी ने भी पति के साथ कोई संबंध न रखने का समझौता नामा लिखकर पति को सौंप दिया। मुस्कान, सोनम और औरैया की प्रगति के अपने प्रेमियों संग मिलकर अनौखे ढंग से प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार देने से पुरुष वर्ग में डर व्याप्त है। कहीं न कहीं इसका असर भी देखने को मिलने लगा है।

पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई - फोटो : amar ujala
महिला का दूसरे से हो गया था प्रेम
भग्गा निवादा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जयचंद व प्रतिनिधि मोनी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा भीतरगांव निवासी योगेश तिवारी का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व सांधी थाना बिल्हौर कानपुर नगर निवासी सोनी द्विवेदी के साथ हुआ था। उसके एक पुत्र भी है। शादी के बाद महिला के संबंध कन्नौज के ठठिया थाना के बेहटा निवासी विकास द्विवेदी से बन गए।

पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई - फोटो : amar ujala
प्रेमी के साथ ही लौटी थी ससुराल
वह कई बार महिला से मिलने के लिए गांव आता रहा। इन स्थितियों के चलते योगेश तिवारी के पिता राम अवतार व माता यहां से गांव छोड़कर रनियां में रहने लगे। अभी कुछ दिन पहले सोनी अपने घर से काफी सामान लेकर मायके गई थी। सोमवार को वहीं से अपने प्रेमी के साथ ससुराल लौटी थी।

पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई - फोटो : amar ujala
पत्नी ने समझौता नामा लिखकर दिया
महिला के पति ने उसको प्रेमी को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह भाग निकला। बाद में ग्रामीणों की मदद से प्रेमी को पकड़ा गया। इसके बाद पति ने पुलिस व कुछ संभ्रांत लोगों के सामने मंदिर में पत्नी की प्रेमी से शादी करवाई। दूसरी शादी करने के बाद सोनी ने पति को समझौता नामा लिखकर दिया कि अब उसके योगेश तिवारी से संबंध नहीं है।
विज्ञापन

पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई - फोटो : amar ujala
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा किया
उसने अपना पत्नी पत्नी का नाता तोड़ लिया है। अब योगेश चाहे तो वह भी दूसरी शादी कर सकता है। इसके बाद योगेश ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। वर्तमान में चले इस ट्रेंड के काफी चर्चे हैं। दोनों की मंदिर में शादी करवाने का वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें