फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पहले आईफोन 17 दिलाओ..फिर पहनूंगी सेरेमनी रिंग', डेढ़ साल तक लिव इन रिलेशन के बाद युवती-युवक की राहें जुदा

Sun, 04 Jan 2026 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती की जीवनसाथी डॉट कॉम एप से दोस्ती हुई। डेढ़ वर्ष तक लिव इन रिलेशन में रहे। दोनों शादी का फैसला कर लिया। इस दौरान युवती ने युवक से मांग की कि पहले आईफोन-17 दिलाओ, उसके बाद सेरेमनी रिंग पहनूंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में विवाह के उद्देश्य से शादी डॉट काम के माध्यम से जुड़े युवक को युवती से शादी करने का सपना उस समय महंगा पड़ गया जब युवती रिंग सेरेमनी के पहले आईफोन 17 दिलाने की मांग को लेकर अड़ गई। आरोप है कि मना करने पर युवती ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में सूचना दी। 
विज्ञापन


सुलह समझौते के बाद नए वर्ष पर दोनों ने अपनी राहें अलग करने का मन बना लिया। कानपुर निवासी आशीष श्रीवास्तव इवेंट एंकरिंग करते हैं। डेढ़ साल पहले शादी डॉट कॉम एप में हमीरपुर निवासी एक युवती से दोस्ती हुई। 

एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों लोगों के परिवार मिले और शादी की शुरुआती रस्म अदायगी हुई। दोनों आपस में मिलते रहे और हिल स्टेशन समेत कई स्थानों में साथ घूमे। इस दौरान सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का फैसला किया। 
विज्ञापन


युवक का आरोप रहा कि जैसे ही बीते नवंबर माह में रिंग सेरेमनी की तारीख तय हुई तो युवती पहले आईफोन 17 दिलाने की मांग को लेकर अड़ गई। जो रिश्तों में खटास का कारण बन गया।

इसको लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं तो एक दूसरे के नंबर ब्लॉक हो गए। इसके बाद नाराज युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ दहेज की मांग समेत गंभीर आरोप लगाए।

 

युवक ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल के दौरान उस पर करीब तीन लाख से अधिक खर्च किया, किंतु शादी के पहले ही आए दिन उसके महंगे शौक व रुपयों की मांग ने शादी करने का मन बदल दिया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद नए साल में अब दोनों अपने रास्ते बदल रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली अपराध निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि शादी डॉट कॉम एप पर दोनों एक दूसरे से मिले थे। युवती ने युवक के खिलाफ शादी के पहले दहेज की मांग का आरोप लगाया था। अब दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर मामले को हल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें