फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांप को चबाया... मुंह से निकाले टुकड़े, यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड, पढ़ें पूरी कहानी

Thu, 17 Jul 2025 03:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

यूपी के बांदा के युवक ने हद पार करते हुए एक सांप को अपना निवाला बना लिया। नशे में युवक ने सांप के दो निवाले बनाए और दांत से चबा डाला। जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
बबेरू सीएचसी में भर्ती अशोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने सांप का शिकार कर लिया। युवक ने घर में पड़े सांप को चबा लिया। आनन-फानन उसके मुंह से सांप के टुकड़े निकाले गए। 
विज्ञापन


दरअसल, बांदा जिले से यह खबर है। बबेरू कोतवाली इलाके के हरदौली गांव निवासी सिया दुलारी ने बताया कि उसके पुत्र अशोक (35) ने मंगलवार की शाम नशे में सांप को निवाला बना लिया। 

उसकी इस हरकत को जब उसकी मां ने देखा तो अपने आनन-फानन बेटे के मुंह से सांप को बाहर निकाला। तुरंत परिजन उसे बबेरू सीएचसी में ले गए। बताया जा रहा है कि अशोक ने मृत सांप के दो निवाले बनाए और चबा डाला। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अशोक सांप को दांत से काटकर खा गया। उनके होश उड़ गए। आनन फानन अशोक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। 

घर में दिखा सांप, अशोक ने उठाया और चबा डाला
परिजनों के अनुसार, अशोक ने शराब पी रखी थी और वह घर में ही था। अशोक को अचानक घर में एक सांप दिखाई दिया। उसने उसे उठाया और चबाकर खा लिया। जैसे ही अशोक को यह काम करते हुए मां ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

आनन फानन उसके मुंह से सांप के टुकड़े निकाले गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है फिलहाल अशोक की हालत स्थिर है। जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें