मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी हरीश यादव केंद्र के अंदर जा रहे थे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े हरीश यादव के समर्थकों ने अचानक बृजेश को घेर लिया और लात-घूंसों से पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। उग्र सपाइयों को पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ा। इस पर सपाइयों ने पथराव कर दिया। इससे मची भगदड़ में कई सपाई गिरकर चुटहिल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में ब्लॉक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र के बाहर शनिवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। मतदान केंद्र से निकल रहे भाजपा नेता को सपाइयों ने पहले घेरकर पीटा और जब पुलिस ने लाठियां पटकीं तो पथराव कर दिया। घटना की जानकारी होते ही भाजपाई भी उग्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
हंगामा करने के बाद भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा प्रत्याशी और उनका गनर मतदान केंद्र के पीछे की दीवार फांदकर भाग गए। समझाने पर भाजपाइयों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। मोहम्मदाबाद ब्लाक परिसर में विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को मतदान हो रहा था।
भाजपा नेता बृजेश दुबे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिरौली खेड़ा निवासी सविता को वोट डलवाने के लिए पहुंचे। आधार की फोटो से मिलान न होने पर पीठासीन अधिकारी ने सविता को मतदान करने से रोक दिया। बृजेश सविता को साथ लेकर मतदान केंद्र से निकल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी हरीश यादव केंद्र के अंदर जा रहे थे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े हरीश यादव के समर्थकों ने अचानक बृजेश को घेर लिया और लात-घूंसों से पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। उग्र सपाइयों को पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ा।
इस पर सपाइयों ने पथराव कर दिया। इससे मची भगदड़ में कई सपाई गिरकर चुटहिल हो गए। बृजेश दुबे से मारपीट की जानकारी होने पर कई भाजपा नेता लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी को मतदान केंद्र से निकालने की मांग कर हंगामा कर दिया।
भाजपा नेता सड़क पर बैठ कर धरना देने लगे। एसडीएम सदर संजय सिंह व मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास करने लगे। भाजपा नेताओं की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई।
हंगामे की जानकारी पर हरीश यादव और उनका गनर मतदान केंद्र के पीछे की दीवार फांदकर खेतों के रास्ते भाग निकले। बृजेश दुबे ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं हुआ। उन पर सपाइयों ने अचानक हमला कर दिया। बता दें, बृजेश दुबे ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हरीश यादव के सामने लड़ा था। हरीश चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बन गए थे।
मकान के बाहर भाजपा नेताओं ने काटा हंगामा
मतदान केंद्र से सपा समर्थकों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया था। भाजपा नेताओं को पता चला कि पास के एक मकान व दुकान के अंदर सपा नेता व समर्थक घुसे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने दुकान के शटर पर लाठी-डंडे चलाकर हंगामा किया। पुलिस ने भाजपा नेताओं व समर्थकों को मकान के बाहर से हटाया। पुलिस ने दुकान के अंदर मिले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया।
एएसपी ने फोर्स के साथ कस्बे में किया रूट मार्च
बृजेश दुबे से मारपीट व पुलिस पर पथराव की जानकारी पर एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे। एएसपी ने एसडीएम सदर संजय सिंह व फोर्स के साथ संकिसा मार्ग सहित कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर भीड़ लगाए लोगों को घर जाने की हिदायत दी।