उन्नाव के अजगैन कस्बा के झकरी मोहल्ला निवासी रमेश पासी की 18 वर्षीय बेटी फरवरी 19 में रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। पिता ने माखी थाना क्षेत्र के पण्डितखेड़ा गांव निवासी सूरज (27) पुत्र पुत्तनलाल पर उसे भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में लगे चौकी इंचार्ज नवाबगंज जितेंद्र सिंह यादव ने सर्विलांस टीम की मदद से काल डिटेल निकलवाई। शक के आधार पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी युवक ने लड़की की हत्याकर अपने ही गांव की नहर किनारे दफनाने की बात स्वीकार की। गुरुवार को एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उस स्थान की खुदाई करा रही है, जहां उसने शव दफनाने की बात बताई है।