फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र: 18,39,305 मतदाता दिखाएंगे वोट की ताकत, 11 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Sun, 19 May 2024 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार शनिवार को थम चुका है। सोमवार को हमीरपुर में मतदान है। यहां के मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के 18,39,305 मतदाता सोमवार को मतदान करेंगे। संसदीय क्षेत्र में 1221 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1975 मतदेय स्थल हैं। संवेदन व अति संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों का पहरा रहेगा।

विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र से चुनाव में भाजपा, सपा-कांग्रेस व बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके पहले प्रत्याशियों के एजेंटों के सभी बूथों पर माॅकपोल कराया जाएगा।

993929 महिला व 845237 पुरुष मतदाता
संसदीय क्षेत्र में 18,39,305 मतदाता हैं। इसमें 993929 महिला व 845237 पुरुष मतदाता हैं। हमीरपुर व राठ विधानसभा में कुल 80 मतदान केंद्र संवेदन व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या राठ तहसील क्षेत्र में है।
विज्ञापन


17412 दिव्यांगजन करेंगे मतदान
मतदान को लेकर लोकसभा क्षेत्र में कुल 17412 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

पानी और छांव की तलाश में मतदान व सुरक्षाकर्मी
सोमवार सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां भी पहुंच चुकी हैं। उधर, तेज धूप और गर्मी में पोलिंग बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मी व सुरक्षा कर्मी कहीं पानी की तलाश करते दिखे तो कोई पेड़ की छांव का सहारा लिए मिला।

 

जनपद सीमा में लगे 13 बैरियर
सोमवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने और क्षेत्र में अराजकतत्वों का प्रवेश रोकने के मकसद से जनपद सीमा में कुल 13 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि जनपद के 11 स्थानों महोबा सीमा के गहबरा चौकी, बांदा जाने वाले मार्ग के कपसा, इसी जनपद की सीमा के पास इचौली व महोबा जनपद जाने वाले मार्ग ग्योडी कबरई के लिए कुनेहटा, बड़ा चौराहा सहित कुल 13 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की गाड़ियों में मतदाताओं को ले जाते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 बैरियर लगाए गए हैं। सभी बैरियरों से दिन-रात लगातार उड़नदस्ता व पुलिस की टीमें सघन चेकिंग कर रही हैं।

 
विज्ञापन

यह प्रत्याशी हैं मैदान में
1- अजेंद्र सिंह लोधी सपा
2- निर्दोष कुमार दीक्षित बसपा
3- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भाजपा
4- अनुपम कुमार त्रिपाठी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
5- धर्मराज अल हिंद पार्टी
6- बृजेश कुमार पाल राष्ट्र उदय पार्टी
7- सुरेश कुमार एकल्व्य समाज पार्टी
8- संजीव कुमार स्पष्टवादी जन आधार पार्टी
9- भुवनेंद्र नरायण सिंह निर्दलीय
10- राजेश सिंह निर्दलीय
11- संतोष कुमार निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें